फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा का ज्योतिरादित्य सिंधिया को तोहफा, मध्यप्रदेश से बनाया राज्यसभा उम्मीदवार, देखें सूची

Wed, 11 Mar 2020 06:08 PM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
ज्योतिरादित्य सिंधिया - फोटो : PTI
विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को राज्यसभा के अपने नौ और सहयोगी दलों के दो यानि कुल 11 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। इसमें सबसे चौंकाने नाम कांग्रेस छोड़कर आए ज्योतिरादित्य सिंधिया का है, जिन्होंने चंद घंटे पहले ही पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ली है। बता दें कि उन्हें भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने नई दिल्ली स्थित पार्टी के कार्यालय में सदस्यता दिलाई है।

विज्ञापन

 


बहरहाल, भाजपा की ओर से एक विज्ञप्ति के माध्यम से उम्मीदवारों की यह सूची जारी की गई है। इसमें कहा गया है कि भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता में मंगलवार को पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृहमंत्री अमित शाह, सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और अन्य सदस्य मौजूद रहे। इस दौरान केंद्रीय चुनाव समिति ने आने वाले राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनावों के लिए 11 नामों पर सहमति और स्वीकृति प्रदान की है।

विज्ञापन

 

 राज्य का नाम  उम्मीदवार का नाम
 असम  भुवनेश्वर कालीता
 बिहार  विवेक ठाकुर
 गुजरात   अभय भारद्वाज
 गुजरात   रमीलाबेन बारा
 झारखंड   दीपक प्रकाश
 मणिपुर   लिएसेंबा महाराजा
 मध्यप्रदेश   ज्योतिरादित्य सिंधिया
 महाराष्ट्र   उदयना राजे भोंसले
 राजस्थान   राजेंद्र गहलोत
विज्ञापन

भाजपा ने दो राज्यों में एक-एक सीट सहयोगी दलों को दी

भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने उपरोक्त अपने नौ उम्मीदवारों के अलावा महाराष्ट्र और असम में एक-एक सीट सहयोगी दलों को देने का भी फैसला लिया है।
 
 राज्य का नाम  सहयोगी दल  उम्मीदवार का नाम
 महाराष्ट्र   आरपीआई(ए)  रामदास आठवले
 असम   बीपीएफ  बुस्वजीत डाइमरी


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें