फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: भाजपा ने झारखंड के मुख्यमंत्री से माफी की मांग की, BJP और आयकर अधिकारी पर लगाए थे गंभीर आरोप

Sun, 06 Nov 2022 07:22 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

वाहन के मालिक होने का दावा करने वाले दिनेश महतो ने कहा कि उन्होंने एक कार्यक्रम के लिए भाजपा को किराए पर कार प्रदान की थी और पार्टी द्वारा प्रदान किए गए पार्किंग स्टिकर को हटाना भूल गए थे।
विज्ञापन
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मांफी मांगने को कहा है। दरअसल, सीएम सोरेन ने आरोप लगाया था कि आयकर विभाग के एक अधिकारी ने राज्य में छापेमारी के लिए विपक्षी दल द्वारा मुहैया कराए गए वाहन का इस्तेमाल किया था। इस बीच रविवार को पार्टी के राज्य मुख्यालय में वाहन के कथित मालिक की एक वीडियो क्लिप की स्क्रीनिंग करते हुए भाजपा ने दावा किया कि मुख्यमंत्री ने तथ्यों की जांच किए बिना टिप्पणी की।

विज्ञापन


क्लिप में वाहन के मालिक होने का दावा करने वाले दिनेश महतो ने कहा कि उन्होंने एक कार्यक्रम के लिए भाजपा को किराए पर कार प्रदान की थी और पार्टी द्वारा प्रदान किए गए पार्किंग स्टिकर को हटाना भूल गए थे। उन्होंने वीडियो में कहा कि मैं किसी भी राजनीतिक दल से जुड़ा नहीं हूं। चाहे वह भाजपा, झामुमो या कांग्रेस हो।

बाद में आयकर विभाग द्वारा वाहन का इस्तेमाल सर्च ऑपरेशन के लिए किया गया, जिस पर बीजेपी का स्टिकर लगा हुआ था। भाजपा प्रवक्ता मिसफिका हसन ने कहा कि मुख्यमंत्री (जो एक संवैधानिक पद है) ने बिना तथ्य की जांच किए ही सार्वजनिक मंच से भाजपा और संवैधानिक संस्थानों पर आरोप लगाए। सीएम के कृत्य ने पार्टी के हर कार्यकर्ता को आहत किया है। हम उनसे सार्वजनिक माफी की मांग करते हैं।
विज्ञापन


पलामू में शुक्रवार को एक सरकारी समारोह में सोरेन ने आरोप लगाया कि आयकर विभाग का एक अधिकारी भाजपा द्वारा मुहैया कराए गए वाहन पर छापेमारी करने गया था। सोरेन का यह बयान सहयोगी कांग्रेस के विधायक कुमार जयमंगल और प्रदीप यादव पर कर चोरी के आरोप में छापेमारी के कुछ घंटे बाद आया था। 

भाजपा ने यह भी घोषणा की कि वह सात नवंबर से राज्य में एक ब्लॉक स्तरीय आंदोलन कार्यक्रम आयोजित करेगी। हसन ने कहा कि सरकार की जनविरोधी नीतियों और भ्रष्टाचार को बेनकाब करने के लिए सात नवंबर से 13 नवंबर तक राज्य के 263 प्रखंडों में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें