फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधीर रंजन पर हमलावर हुई भाजपा, सोनिया गांधी को बताया 'घुसपैठिया'

Mon, 02 Dec 2019 04:06 PM IST
अमित कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी - फोटो : Twitter
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को ‘घुसपैठिया’ बताने पर भाजपा ने लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी से बयान वापस लेने और बिना शर्त माफी मांगने की मांग की है। भाजपा ने स्पष्ट कह दिया है कि वह इस अपमान को बर्दाश्त नहीं करेंगे। 

विज्ञापन





केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने लोकसभा में कांग्रेस नेता पर हमला बोला और इसके बाद उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के विदेशी मूल पर टिप्पणी करते हुए उन्हें 'घुसपैठिया' बता दिया। जोशी ने कहा कि उन्हें यह कहना पड़ रहा है कि कांग्रेस का नेतृत्व एक 'घुसपैठिए' द्वारा किया जा रहा है। 

पीएम मोदी और शाह पर की गई अपनी टिप्पणी कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने स्पष्टीकरण की कोशिश की। उन्होंने कहा कि अगर भाजपा उनके जवाब से संतुष्ट नहीं होती है, तो वह माफी मांग लेंगे। 
विज्ञापन


हालांकि भाजपा सदस्यों ने अपना विरोध प्रदर्शन जारी रखा। इस वजह से लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला को सदन की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी। संसदीय मामलों के मंत्री प्रहृलाद जोशी ने कहा कि यह टिप्पणी उन लोगों का 'अपमान' है, जिन्होंने मोदी को लोकसभा के लिए पूरा जनादेश दिया। यह बयान दिखाता है कि कांग्रेस अभी तक अपनी हार को पचा नहीं पाई है। केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने भी कहा कि अधीर रंजन चौधरी को माफी मांगनी होगी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें