फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मणिपुर में भाजपा ने बचाई सरकार, ध्वनि मत से विश्वास मत हासिल, कांग्रेस विधायकों ने उछाली कुर्सियां

Mon, 10 Aug 2020 10:38 PM IST
Rajeev Rai न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इम्फाल
विज्ञापन
मणिपुर के सीएम एन बीरेन सिंह - फोटो : ANI
विज्ञापन

मणिपुर में पिछले कुछ हफ्तों से चल रहे सत्ता संघर्ष के बीच भारतीय जनता पार्टी सोमवार को सरकार बचाने में कामयाब रही। राज्य में मंत्रियों के इस्तीफे के बाद अल्पमत में आई बीजेपी सरकार के खिलाफ कांग्रेस पार्टी सदन में अविश्वास प्रस्ताव लाई थी। 

विज्ञापन


इसके बाद सोमवार को 60 सदस्यों वाली मणिपुर विधानसभा में वोटिंग की गई। इसमें भाजपा सरकार ने विधानसभा में ध्वनि मत से विश्वास मत जीत लिया। मतदान के दौरान सभी 28 भाजपा विधायक, और 16 कांग्रेस विधायक मौजूद थे। हालांकि कांग्रेस के आठ विधायक अनुपस्थित थे। विश्वास मत के बाद, कांग्रेस विधायकों ने विरोध जताया और सदन में कुर्सियां फेंक दीं।



विश्वास मत जीतने के बाद मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने कहा, 'हमने ध्वनि मत से विश्वास मत जीता है। अध्यक्ष जो कुछ भी कर रहे हैं वह नियमानुसार है। विपक्षी विधायक कम संख्या में थे।'
विज्ञापन


उधर मणिपुर के पूर्व सीएम और सीएलपी नेता ओकराम इबोबी सिंह ने कहा, 'मणिपुर में कानून का शासन नहीं है। हम वोट विभाजन की मांग कर रहे हैं। वे (भाजपा) इसे पसंद नहीं करते हैं। सत्तारूढ़ पार्टी के भीतर, बहुत से लोग इस सरकार को पसंद नहीं करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें