फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री के सुपुत्र बोले जय श्रीराम, सुप्रिया बोली ‘जय श्री राम’ से सहमत नहीं एनसीपी

Mon, 10 Aug 2020 08:56 PM IST
Rajeev Rai अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
NCP leader Supriya Sule - फोटो : ANI
विज्ञापन

एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार के भतीजे व राज्य के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के सुपुत्र पार्थ पवार ने जय श्रीराम का नारा बुलंद किया है। उन्होंने राम मंदिर के निर्माण के लिए शुभकामना पत्र लिखा है। इसके बाद एनसीपी असहज हो गई है। पार्टी अध्यक्ष शरद पवार की बेटी व सांसद सुप्रिया सुले ने सफाई दी कि यह पार्थ की व्यक्तिगत राय हो सकती है। पार्टी इससे सहमत नहीं है।

विज्ञापन


राम मंदिर भूमिपूजन के दिन पार्थ पवार ने ट्विटर पर ‘जय श्री राम’ का नारा लगाते हुए राम मंदिर निर्माण की शुभकामना देने के लिए एक पत्र लिखा था। इस बारे में जब एनसीपी सुप्रिमो शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि यह पार्थ की निजी भूमिका है। लोकतंत्र में सभी को अपने विचार व्यक्त करने की आजादी है। उन्होंने यह भी कहा कि हर जगह हुकुमशाही की इतनी आदत पड़ गई है कि लोग व्यक्तिगत स्वतंत्रता भूल गए हैं।

इससे पहले पार्थ पवार ने एनसीपी से अलग रूख अख्तियार करते हुए अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले की सीबीआई जांच की मांग की थी। इसके लिए वह राज्य के गृहमंत्री अनिल देशमुख से मिलकर मामले की सीबीआई जांच कराने का पत्र सौंपा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें