फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BJP: 'समाजवादी पार्टी को हर मुद्दे को सांप्रदायिक रंग देने की आदत', थप्पड़ विवाद पर भाजपा का हमला

Sat, 26 Aug 2023 11:09 PM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद ने कहा क हर मुद्दे को सांप्रदायिक रंग देना सपा की आदत है। उन्होंने पहले के मामले में भी ऐसा किया था, जहां यह फर्जी खबर निकली थी।
विज्ञापन
भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक शिक्षिका का दूसरों छात्रों से एक अल्पसंख्यक समुदाय के एक लड़के को पिटवाने का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इसको लेकर समाजवादी पार्टी के कई नेताओं के बयान भी सामने आए थे। साथ ही सपा के आधिकारिक हैंडल से वीडियो को पोस्ट भी किया गया था। वहीं, अब भाजपा ने शनिवार को समाजवादी पार्टी पर हमला करते हुए कहा कि सपा को हर मुद्दे को सांप्रदायिक रंग देने की आदत है।

विज्ञापन


सपा ने आरोप लगाया था कि यह भाजपा और आरएसएस की नफरत की राजनीति थी जिसने देश को ऐसे मोड़ पर ला दिया है जहां एक शिक्षक अपने छात्रों से एक लड़के को उसके धर्म के आधार पर थप्पड़ मारने के लिए कह सकता है। वहीं अब भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद ने कहा क हर मुद्दे को सांप्रदायिक रंग देना सपा की आदत है। उन्होंने पहले के मामले में भी ऐसा किया था, जहां यह फर्जी खबर निकली थी। अब यह भी स्थापित हो गया है कि कोई सांप्रदायिक एंगल नहीं था। 

शहजाद पूनावाला ने सपा पर हमला करते हुए कहा कि जिन्होंने तुष्टीकरण की राजनीति के लिए आतंकवादियों को रिहा किया, राम भक्तों पर गोलीबारी का जश्न मनाया, 700 दंगे कराए जिनमें हजारों मुस्लिम मारे गए, अब वे ऐसे मुद्दों पर भी अपना वोट बैंक कार्ड खेलने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कानून को अपना काम करने दीजिए। 
विज्ञापन


सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी एक पोस्ट में शिक्षिका को तुरंत बर्खास्त करने की मांग की और उसे शिक्षक समुदाय पर धब्बा बताया था। वहीं मुजफ्फरनगर पुलिस ने शनिवार को आरोपी शिक्षिका तृप्ती त्यागी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। 

मामले के संबंध में राज्य शिक्षा विभाग द्वारा स्कूल को नोटिस भी भेजा गया था। पुलिस ने वीडियो में खुब्बापुर गांव के नेहा पब्लिक स्कूल में छात्रों से लड़के को थप्पड़ मारने के लिए कहने के एक दिन बाद पीड़ित परिवार की शिकायत पर त्यागी के खिलाफ मामला दर्ज किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें