फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ा बयान: कांग्रेस नौ सीटों पर जीती, तो इस्तीफा दे देंगे भाजपा विधायक मृणाल सैकिया

Sat, 26 Aug 2023 10:41 PM IST
शिव शरण शुक्ला अमर उजाला ब्यूरो, गुवाहाटी

सार

भाजपा विधायक कांग्रेस को चुनौती देते हुए अपना वीडियो भी जारी किया है। गौरतलब है कि असम कांग्रेस प्रमुख भूपेन बोरा ने हाल ही में दावा किया था कि सबसे पुरानी पार्टी 2024 के आम लोकसभा चुनावों में राज्य से नौ लोकसभा सीटों पर जीत हासिल करेगी।
विज्ञापन
भाजपा का झंडा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जानता पार्टी के खुमताई विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक मृणाल सैकिया ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि अगर  आगामी लोकसभा चुनाव में अगर कांग्रेस नौ सीटों पर जीत दर्ज करती है तो वे चुनाव परिणाम के दिन ही विधायक पद से इस्तीफा दे देंगे।

विज्ञापन


भाजपा विधायक कांग्रेस को चुनौती देते हुए अपना वीडियो भी जारी किया है। गौरतलब है कि असम कांग्रेस प्रमुख भूपेन बोरा ने हाल ही में दावा किया था कि सबसे पुरानी पार्टी 2024 के आम लोकसभा चुनावों में राज्य से नौ लोकसभा सीटों पर जीत हासिल करेगी। असम के भाजपा विधायक मृणाल सैकिया ने राज्य कांग्रेस प्रमुख के दावे के बाद एक तरह से चुनौती देते हुए कहा, अगर सबसे पुरानी पार्टी राज्य से नौ सीटें जीतती है, तो वह चुनाव परिणाम के दिन विधायक पद से इस्तीफा दे देंगे। 

विधायक द्वारा भेजे गए पत्र की पुष्टि करते हुए भाजपा प्रवक्ता डॉ. ज्यूरी शर्मा बोरदलौई ने कहा, भाजपा के विधायक मृणाल सैकिया ने यह पत्र भेजा है। उन्होंने कहा, इसके माध्यम से भाजपा विधयक ने कांग्रेस को अच्छी चुनौती दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें