बता दें कि पिछले चार दिनों से अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में तस्वीर को लेकर बबाल मचा हुआ है। एहियात के तौर पर अलीगढ़ में इंटरनेट की सेवा भी बंद कर दी गई है। त्रिवेदी से पहले केंद्रीय अल्पसंख्यक मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के छात्रों और प्रशासन से इस मुद्दे का संवेदनशील समाधान निकालते हुए तस्वीर को हटाने की अपील की थी।
केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा, 'जिन्ना की तस्वीर को हटाने के लिए अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी को अड़ियल रुख नहीं अपनाना चाहिए'। उन्होंने कहा, 'हिन्दुस्तान के लोग जिन्ना को खलनायक के रूप में देखते हैं, इसलिए उस तस्वीर को हटा देना चाहिए।
उन्होंने लिखा था कि जिन्ना भारत और पाकिस्तान के बंटवारे के मुख्य सूत्रधार थे। इस पत्र के सुर्खियों में आने के बाद अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में जिन्ना की तस्वीर को लेकर बवाल शुरू हुआ हालात को देखते हुए एएमयू को पांच दिन के लिए बंद कर दिया गया और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। एहतियातन सोशल मीडिया पर 5 मई को दोपहर 2 बजे से रात 12 बजे तक इंटरनेट सेवा पर प्रतिबंध लगा दिया है।