फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: महिला के गले से चेन छीनने की कर रहे थे कोशिश, असफल रहने पर की शर्मनाक हरकत 

Sat, 05 May 2018 04:28 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
विज्ञापन
chain snatching
विज्ञापन

कर्नाटक की राजधानी बंगलूरू में चेन लूटने की भयावह वारदात सामने आयी है। यहां बाइक सवार दो बदमाशों ने एक महिला को उसके घर के सामने ही हमला कर अपना निशाना बनाने का भरसक प्रयास किया। लेकिन जब वो महिला के गले से चेन छीनने में असफल रहे तो इन बदमाशों ने इसका गुस्सा महिला पर निकाला। 

विज्ञापन


एएनआई समाचार एजेंसी ने इस वारदात का 39 सेकंड का एक वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में देखा जा रहा है कि चेन न लूट पाने पर बाइक सवार बदमाशों ने महिला के साथ सरेराह छेड़खानी शुरू कर दी और पीड़ित महिला मदद के लिए आवाज लगाती रही। लेकिन मदद के लिए कोई नहीं पहुंचा। यह शर्मनाक मामला बंगलूरू के आरआर नगर की है। 

वीडियो में दिख रहा है कि दो महिलाएं अपने घर के बाहर बातें कर रही थी तभी दो बाइक सवार बदमाशों ने एक महिला के गले से चेन छीनने की कोशिश की, लेकिन वे सफल नहीं हो पाए। इसके बाद उन्होंने अपनी बाइक का स्टैंड लगा दिया और महिला की तरफ दौड़े। यह देखते ही मौके पर मौजूद दूसरी महिला अपने बच्चे को लेकर वहां से अपने घर चली गई और गेट बंद कर दिया।
विज्ञापन


इसके बाद वीडियो में देखा जा सकता है कि बदमाश पीड़ित महिला से छेड़खानी कर रहे हैं और वह बचने का प्रयास कर रही है। इस दौरान महिला की आवाज सुनकर कुछ लोग अपने घरों से बाहर निकल आते हैं तभी बदमाश महिला को छोड़कर वहां से भाग निकलते हैं। 

 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें