फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवसेना की मुख्यमंत्री पद को लेकर आकांक्षा जायज, हमें कोई दिक्कत नहीं: भाजपा

Thu, 25 Jul 2019 11:57 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
आदित्य ठाकरे-देवेंद्र फडणवीस-उद्धव ठाकरे (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

महाराष्ट्र में इस साल के आखिर में चुनाव है। शिवसेना मुख्यमंत्री पद पर अपना दावा ठोक रही है। ऐसे में भाजपा का कहना है कि वह शिवसेना के मुख्यमंत्री पद की आकांक्षाओं से प्रभावित नहीं है। महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि गठबंधन सहयोगी के पास मुख्यमंत्री पद के लिए महत्वाकांक्षा रखने का अधिकार है।

विज्ञापन


जब उनसे पूछा गया कि क्या राज्यभर में पार्टी की जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान शिवसेना के युवा प्रमुख आदित्य ठाकरे को अगले सीएम के रूप में प्रोजेक्ट करने की कोशिश कर रही है तो पाटिल ने कहा कि सेना का प्रतिष्ठित पद के लिए आकांक्षा रखने में कुछ भी गलत नहीं है।

उन्होंने कहा, 'प्रत्येक व्यक्ति को मांग करने और आकांक्षाओं का अधिकार है। हर संगठन और व्यक्ति की महत्वाकांक्षा होनी चाहिए नहीं तो उनके प्रयास बेकार हो जाते हैं। सेना का सीएम पद की आकांक्षा रखना सही है लेकिन उसने अभी तक हमसे अपनी भावनाओं को व्यक्त नहीं किया है।' पाटिल राज्य के राजस्व मंत्री भी हैं।
विज्ञापन


पाटिल ने कहा कि भाजपा ने अभी तक मुख्यमंत्री उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है। भाजपा राज्य में अगले महीने से महा जनादेश यात्रा की शुरुआत करेगी। माना जा रहा है कि यह यात्रा सेना की जन आशीर्वाद यात्रा को काउंटर करेगी। माना जा रहा है कि सेना की यात्रा आदित्य को मुख्यमंत्री पद के लिए तैयार करने के लिए आयोजित की गई थी। 

पाटिल ने कहा कि दोनों यात्राएं अलग हैं और यह एक-दूसरे के रास्ते को नहीं काटेंगी। जहां तक मुख्यमंत्री पद की रेस का सवाल है हमारा नेता गृह मंत्री अमित शाह और देवेंद्र फडणवीस द्वारा तय किया जाएगा। हालांकि दोनों दल गठबंधन के लिए जीत हासिल करने के इच्छुक हैं।

एक महीने तक चलने वाली भाजपा की यात्रा को एक अगस्त को अमित शाह हरी झंडी देंगे। जबकि इसके समापन कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाग लेने की संभावना है। पाटिल ने कहा, 'हमने दोनों नेताओं को निमंत्रण भेज दिया है और हमें विश्वास है कि वह इसमें शामिल होंगे।'

वहीं विपक्ष ने आरोप लगाया है कि रोड शो जिसमें फडणवीस और राज्य मंत्रिमंडल के सदस्य 288 विधानसभा क्षेत्रों में से 152 को कवर करेंगे इससे शासन कार्य में बाधा पहुंचेगी। फडणवीस 150 रैलियों को संबोधित करेंगे। पाटिल ने कहा कि मंत्रियों को सड़क पर सात से आठ फाइलें निपटाने के लिए कहा गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें