भाजपा के कद्दावर नेता शाहनवाज हुसैन कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। यह जानकारी उन्होंने ट्विटर के जरिए दी। उन्होंने लिखा- मैं कोरोना पॉजिटिव लोगों के संपर्क में आ गया था, फिर मैंने अपना टेस्ट कराया और मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
भाजपा के स्टार प्रचारक शाहनवाज हुसैन बिहार चुनाव में भाजपा के लिए जोरदार प्रचार में लगे हैं। वह पिछले कुछ दिनों में कई रैलियों को संबोधित कर रहे थे।
बिहार में चुनाव गहमागहमी का दौर है और जनसभाओं में भीड़ जुट रही है। कोरोना संक्रमण को देखते हुए चुनाव आयोग ने कई तरह के नियम बनाए थे। लेकिन जनसभाओं में इसका पालन होता नहीं दिख रहा है। रोड शो में भी भारी संख्या में लोग जुट रहे हैं।