फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहुमंजिला मगर भव्य होगा भाजपा का नया मुख्यालय, प्रधानमंत्री आज करेंगे शिलान्यास

Thu, 18 Aug 2016 03:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
भाजपा मुख्यालय का नया पता जल्द ही 11 अशोक रोड की जगह दीनदयाल मार्ग हो जाएगा
विज्ञापन
भाजपा मुख्यालय का नया पता जल्द ही 11 अशोक रोड की जगह दीनदयाल मार्ग हो जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरूवार को दीनदयाल मार्ग पर नए मुख्यालय का शिलान्यास करेंगे। नया मुख्यालय बहुमंजिला, भव्य और हाईटेक होने के साथ साथ पर्यावरण के अनुरूप होगा। करीब दो एकड़ में बनने वाले इस मुख्यालय में तीन ब्लॉक होंगे और इसकी मुख्य इमारत सात मंजिला होगी।
विज्ञापन


नए मुख्यालय को हर हाल में साल 2018 तक खड़ा करने की योजना है। मुख्यालय में 5 हजार लोगों की भीड़ वाले कार्यक्रम को आराम से अंजाम देने की भी सुविधा होगी। इसके अलावा मुख्यालय में 200 कारों की क्षमता वाली भूमिगत पार्किंग भी होगी।

भाजपा के राष्ट्रीय सचिव सिद्घार्थ नाथ सिंह के मुताबिक नया मुख्यालय परंपरा और भव्यता का अद्भुत उदाहरण होगा। पूरा का पूरा मुख्यालय आईसीटी अर्थात इंटरनेट, कम्युनिकेशन और टेलीकॉम सुविधायुक्त होगा। इसमें खासतौर पर एक ब्लॉक आईटी केलिए होगा, जिसमें बैठ कर किसी भी समय देश के किसी भी ब्लॉक से सीधा संपर्क साधा जा सकेगा। इसके अलावा इमारत पूरी तरह से ईको फ्रेंडली होगी। इसमें रिसर्च और डेवलपमेंट विंग भी होगी। इसके अलावा मुख्यालय में एक भव्य पुस्तकालय भी होगा, जिसमें पार्टी के इतिहास, विचारधारा ही नहीं अन्य रुचियों से जुड़ी पुस्तकें भी रखी होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें