फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BJP: भाजपा की राष्ट्रीय परिषद की बैठक बंगलूरू में 18 अप्रैल से, ओडिशा समेत आठ राज्यों को मिलेगा नया अध्यक्ष

Thu, 20 Mar 2025 05:20 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भाजपा की राष्ट्रीय परिषद की बैठक 18 से 20 अप्रैल तक  बंगलूरू में होगी। बैठक से पहले नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के लिए गतिविधि तेज हो गई है। चर्चा है कि भाजपा को 30 मार्च से शुरू हो रहे हिंदू नववर्ष के पहले या दूसरे सप्ताह में नया अध्यक्ष मिल सकता है।
विज्ञापन
भाजपा का झंडा (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा की राष्ट्रीय परिषद की बैठक 18 से 20 अप्रैल तक  बंगलूरू में होगी। बैठक से पहले नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के लिए गतिविधि तेज हो गई है। चर्चा है कि भाजपा को 30 मार्च से शुरू हो रहे हिंदू नववर्ष के पहले या दूसरे सप्ताह में नया अध्यक्ष मिल सकता है। नए अध्यक्ष के निर्वाचण के बाद परिषद की बैठक में इस फैसले पर मुहर लगेगी।
विज्ञापन


इन राज्यों में बातें तेज
पार्टी सूत्रों ने कहा कि उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, कर्नाटक, केरल, ओडिशा, तेलंगाना और हरियाणा में नए अध्यक्ष के लिए बातचीत अंतिम दौर में है। इनमें ओडिशा, हरियाणा, कर्नाटक और तेलंगाना में अध्यक्ष पद की महज औपचारिक घोषणा बाकी है, जबकि दूसरे राज्यों में बातचीत की प्रक्रिया अंतिम दौर में है। इन राज्यों में अगले कुछ दिनों में बारी-बारी से अध्यक्ष के नाम की घोषणा कर दी जाएगी।

ये भी पढ़ें:- मौसम: गर्मी के खतरे वाले शहर ठोस के बजाय त्वरित समाधान पर दे रहे ध्यान, इन राज्यों में हालात बिगड़ने का अंदेशा
विज्ञापन
विज्ञापन


18 राज्यों में संगठन चुनाव जरूरी
गौरतलब है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए 18 राज्यों में संगठन चुनाव जरूरी हैं। अब तक 14 राज्यों में संगठन चुनाव संपन्न हो चुके हैं। आठ अन्य राज्यों में प्रदेश अध्यक्ष पद को छोड़ कर संगठन चुनाव करीब-करीब पूरा हो चुका है। इन राज्यों में बारी-बारी से पांच अप्रैल तक नए अध्यक्ष घोषित हो जाएंगे। इसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्वाचरण की प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें:- Gujarat: 'विपक्ष को चिंता जबकि जनता को राहत', गुजरात सरकार के बुलडोजर एक्शन पर बोले हर्ष संघवी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें