मेघालय के विभिन्न राजनीतिक दलों के सात विधायक भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के एक दिवसीय प्रदेश दौरे के दौरान उनसे मुलाकात करेंगे। इन सभी विधायकों के भाजपा में शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष शिबून लिंग्दोह ने बताया कि शाह से मुलाकात के बाद ही यह सातों विधायक अपनी भावी रणनीति का फैसला करेंगे। अमित शाह 28 सितंबर को मेघालय के दौरे पर जा रहे हैं।
पढ़ें- त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड के नेताओं को जीत का मंत्र देंगे शाह
इस दौरान वे वहां पार्टी कार्यकर्ताओं के अलावा शहर के बुद्धिजीवियों व धार्मिक नेताओं से भी मुलाकात करेंगे। प्रदेश के दो निर्दलीय विधायकों ने पहले ही भाजपा का दामन थामने का एलान कर दिया है। अब उम्मीद जताई जा रही है उक्त सात विधायक भी भाजपा का दामन थामेंगे।