फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Waqf Law: वक्फ कानून की खूबियां बताने के लिए जनजागरण अभियान चलाएगी भाजपा; पार्टी ने की है ये रणनीति तैयार

Fri, 11 Apr 2025 04:48 AM IST
शिव शुक्ला अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

विपक्ष और मुस्लिम संगठनों का आरोप है कि इस कानून के कारण वक्फ संपत्तियां और  मुसलमानों के धार्मिक स्थल खतरे में हैं। इसके जवाब में भाजपा समझाएगी कि यह कानून वक्फ संपत्तियों पर अवैध कब्जे को खत्म करेगा। बेहतर प्रबंधन के जरिये वक्फ संपत्तियों से आय बढ़ेगी, जिसका लाभ गरीब मुसलमानों को मिलेगा।
विज्ञापन
भाजपा। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वक्फ कानून पर मुसलमानों के मन की भ्रांतियों को दूर करने और विपक्ष पर पलटवार करने के लिए भाजपा ने जवाबी मुहिम चलाने की योजना बनाई है। इसके तहत भाजपा 20 अप्रैल से 25 मई तक देशव्यापी वक्फ सुधार जनजागरण अभियान चलाएगी।
विज्ञापन


अभियान के तहत भाजपा बताएगी कि कानून का उद्देश्य वक्फ संपत्तियों पर कब्जा करना नहीं, बल्कि वक्फ संपत्तियों को अवैध कब्जे से मुक्त कराकर इसका लाभ समुदाय के गरीब लोगों को दिलाना और वक्फ संपत्तियों के प्रबंधन में मुस्लिम महिलाओं और पसमांदा मुसलमानों का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करना है। अभियान की सफलता सुनिश्चित करने के लिए पार्टी ने एक कमेटी का गठन किया है। अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी, अल्पसंख्यक मोर्चे के प्रभारी और राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत गौतम, महासचिव राधामोहन दास अग्रवाल और अनिल एंटनी समिति के सदस्य बनाया गया है। इसके इतर गुरुवार को राष्ट्रीय कार्यशाला में पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा, संगठन महासचिव बीएल संतोष ने पार्टी नेताओं को कानून की बारीकियां समझाने के साथ ही अभियान की रणनीति भी तय की।

विपक्ष के एक-एक आरोप का जवाब देने की तैयारी
विपक्ष और मुस्लिम संगठनों का आरोप है कि इस कानून के कारण वक्फ संपत्तियां और  मुसलमानों के धार्मिक स्थल खतरे में हैं। इसके जवाब में भाजपा समझाएगी कि यह कानून वक्फ संपत्तियों पर अवैध कब्जे को खत्म करेगा। बेहतर प्रबंधन के जरिये वक्फ संपत्तियों से आय बढ़ेगी, जिसका लाभ गरीब मुसलमानों को मिलेगा।
विज्ञापन




ईसाई व मुस्लिम समाज के प्रबुद्ध लोगों से सीधा संवाद
भाजपाअभियान के तहत राज्य, जिला, मंडल स्तर पर कार्यक्रमों के जरिये विपक्ष की बनाई धारणा तोड़ेगी। ईसाई और मुस्लिम समाज के प्रबुद्ध लोगों से सीधा संवाद करेगी। विधायकों और सांसदों को अपने-अपने क्षेत्र में कम से कम एक जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित करना होगा। हर राज्य में कार्यशालाओं का आयोजन कर कानून के फायदे गिनाए जाएंगे।
विज्ञापन

 

Bangladesh: अपदस्थ PM हसीना पर 'मानवता के खिलाफ अपराध' का मामला चलेगा, ICT में दायर होगा मुकदमा; आया ये अपडेट

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें