फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगाल: भाजपा ने जारी किया 'तृणमूल फेल कार्ड', ममता पर लगाया झूठ बोलने का आरोप

Mon, 14 Dec 2020 10:05 PM IST
गौरव पाण्डेय पीटीआई, कोलकाता
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल भाजपा - फोटो : twitter.com/BJP4Benga
विज्ञापन

अपनी सरकार के 10 साल के शासन के बारे में तृणमूल कांग्रेस द्वारा पिछले हफ्ते जारी किए गए रिपोर्ट कार्ड को भाजपा ने पश्चिम बंगाल के लोगों को 'मूर्ख बनाने वाला' बताया। साथ ही भाजपा ने सोमवार को 'तृणमूल फेल कार्ड' जारी किया और ममता बनर्जी सरकार पर राज्य के विकास के बारे में झूठ बोलने का आरोप लगाया।

विज्ञापन


भाजपा नेताओं स्वप्न दासगुप्ता, शिशिर बाजोरिया और शमिक भट्टाचार्य ने 'तृणमूल फेल कार्ड - पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के भ्रष्ट और अयोग्य शासन के 10 वर्षों की सच्ची कहानी; जारी किया।



प्रदेश भाजपा के मुख्य प्रवक्ता भट्टाचार्य ने कहा, ‘तृणमूल द्वारा जारी किया गया रिपोर्ट कार्ड राज्य के लोगों को बेवकूफ बनाने वाला है। तृणमूल कांग्रेस सरकार पिछले 10 वर्षों में सभी मोर्चों - आर्थिक विकास, उद्योग, स्वास्थ्य, शिक्षा, महिलाओं की सुरक्षा और रोजगार के अवसर, पर विफल रही है।’
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने 2021 के विधानसभा चुनावों पर नजर रखते हुए 10 दिसंबर को एक रिपोर्ट कार्ड जारी किया था। इस रिपोर्ट कार्ड में पिछले 10 वर्षों में अपनी सरकार की विभिन्न उपलब्धियों को रेखांकित किया गया था।

भट्टाचार्य ने राज्य सरकार को पिछले 10 वर्षों के दौरान पश्चिम बंगाल में किए गए निवेश के बारे में एक श्वेत पत्र जारी करने की चुनौती दी और दावा किया कि राज्य द्वारा आयोजित व्यावसायिक सम्मेलनों का कोई नतीजा नहीं निकला।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें