फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव : भाजपा ने तीन और उम्मीदवारों के नाम किए घोषित, सी नागेश कुमार थाली से आजमाएंगे किस्मत

Wed, 17 Mar 2021 07:13 PM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, चेन्नई
विज्ञापन
भाजपा - फोटो : social media
विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिये बुधवार को तीन और सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की। तमिलनाडु की 234 सदस्यीय विधानसभा के लिये छह अप्रैल को मतदान होगा।

विज्ञापन


भाजपा ने कुछ दिन पहले अपने गठबंधन साझेदार अन्नाद्रमुक द्वारा दी गईं 20 में से 17 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नामों का एलान किया था। अब उसने थाली, उद्गमंडलम तथा विलावनकोड़ सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नामों का एलान किया है। थाली से सी नागेश कुमार, उद्गमंडलम से भोजराजन और विलावनकोड से आर जयसीलन चुनाव लड़ेंगे।

विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया 12 मार्च से शुरू हुई जो 19 मार्च तक चलेगी। इसके अगले दिन नामांकन पत्रों की जांच होगी। 22 मार्च तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। छह अप्रैल को मतदान होगा। दो मई को मतगणना होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें