फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bengal Election: भाजपा ने जारी की 19 उम्मीदवारों की तीसरी सूची, आरजी कर पीड़िता की मां पानीहाटी से प्रत्याशी

Wed, 25 Mar 2026 08:00 PM IST
Rahul Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।

सार

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए 19 उम्मीदवारों की अपनी तीसरी सूची शनिवार को जारी की। पार्टी ने राजगंज से दिनेश सरकार और इंग्लिश बाजार से अमलन भादुड़ी को टिकट दिया है। 
विज्ञापन
बंगाल भाजपा ने जारी की तीसरी सूची। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों की तीसरी सूची बुधवार शाम को जारी कर दी। तीसरी सूची में भाजपा ने 19 उम्मीदवारों के नामों का एलान किया है। पार्टी ने पूर्व एनएसजी कमांडो और आरजी कर रेप पीड़िता की मां को भी चुनावी मौदान में उतारा है।  इससे पहले भाजपा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए पहली सूची में 144 और दूसरी सूची में 111 उम्मीदवारों के नामों का एलान किया था। इसमें निसिथ प्रमाणिक, प्रियंका टिबरेवाल और रूपा गांगुली जैसे प्रमुख नाम शामिल थे। पार्टी अभी तक 274 उम्मीदवारों के नामों का एलान कर चुकी है।

विज्ञापन


पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। राजनीतिक दलों ने चुनाव में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। भाजपा ने इस सूची में  कूचबिहार दक्षिण (सीट 4) से रथींद्र नाथ बोस, राजगंज (सीट 18) से दिनेश सरकार (हराधन सरकार), इस्लामपुर (सीट 29) से चित्रजीत रॉय, हेमताबाद (सीट 33) से हरिपदा बर्मन, इंग्लिश बाजार (सीट 51) से अमलन भादुड़ी, शांतिपुर (सीट 86) से स्वपन दास, पानीहाटी (सीट 111) से रत्ना देबनाथ (आरजी कर रेप पीड़िता की मां), हावड़ा मध्य (सीट 171) से बिप्लब मंडल, उत्तरपाड़ा (सीट 185) से दीपांजन चक्रवर्ती, सिंगुर (सीट 188) से डॉ. अरूप कुमार दास और चंदननगर (सीट 189) से दीपांजन कुमार गुहा को प्रत्याशी बनाया है।

इसके अलावा, पार्टी ने चूंचुड़ा (सीट 190) से सुबीर नाग, हरिपाल (सीट 196) से मधुमिता घोष, तमलुक (सीट 203) से डॉ. हरे कृष्णा बेरा, मेदिनीपुर (सीट 236) से डॉ. शंकर गुच्छैत, पूर्वस्थली दक्षिण (सीट 268) से प्राणकृष्ण तपदार, कटवा (सीट 270) से कृष्णा घोष, सैंथिया (सीट 289) से कृष्णा कांत साहा और नलहाटी (सीट 293) से अनिल सिंह को चुनावी मैदान में उतारा है।

इसके अलावा सिंगूर, चंदननगर, तामलुक, मेदिनीपुर, कटवा और नलहटी जैसी सीटों पर भी उम्मीदवार घोषित किए गए हैं। 294 सदस्यीय राज्य विधानसभा के लिए मतदान 23 और 29 अप्रैल को दो चरणों में होगा। मतगणना 4 मई को की जाएगी।

विज्ञापन

 UP: योगी सरकार का बड़ा फैसला, रामनवमी पर दो दिन का अवकाश; अब 27 मार्च को भी छुट्टी घोषित

बंगाल से टीएमसी का विसर्जन करने के लिए भाजपा तैयार है : समिक भट्टाचार्य

पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव को लेकर टीएमसी और भाजपा नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। पश्चिम बंगाल के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने दावा किया कि भाजपा बंगाल से टीएमसी का विसर्जन करने के लिए तैयार है।
विज्ञापन


मीडिया से बातचीत के दौरान पश्चिम बंगाल के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने कहा कि भाजपा 365 दिन काम करने वाली पार्टी है। हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष और बूथ अध्यक्ष दोनों ही सक्रिय हैं, पार्टी किसी भी तरह से तृणमूल कांग्रेस को सत्ता से बेदखल करने के लिए दृढ़ संकल्पित है।

एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी और हुमायूं कबीर के बीच हाथ मिलाने पर पश्चिम बंगाल के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने सीएम ममता बनर्जी पर तंज कसते हुए कहा, "टीएमसी का यही असली चेहरा है। तृणमूल कांग्रेस की विभाजनकारी राजनीति की वजह यह है कि पश्चिम बंगाल आने के बाद असदुद्दीन ओवैसी बाबरी मस्जिद का नाम लेने की हिम्मत कर रहे हैं। अगर पश्चिम बंगाल के लोग अभी भी चुप रहते हैं और इस स्थिति का स्वागत करते हैं, तो आने वाले दिनों में कालीघाट के सामने चंगेज खान का स्तंभ बन जाएगा।"
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें