फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव : भाजपा ने जारी की सात प्रत्याशियों की चौथी सूची

Thu, 08 Nov 2018 10:08 PM IST
Prateek Ranjan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
विज्ञापन

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने चौथी सूची जारी कर दी है। भाजपा की इस चौथी सूची में सात प्रत्याशियों की घोषणा की गई है। बता दें कि इससे पहले भाजपा की तीसरी सूची जारी होते ही पार्टी में असंतोष के स्वर उठने लगे थे। कई बड़े नेता और पार्टी कार्यकर्ताओं में नाराजगी झलकने लगी थी। अब देखना यह है कि पार्टी अपनी चौथी सूची से इनका मन बदलने में कितना कामयाब हो पाती है। 

विज्ञापन

विज्ञापन

तीसरी सूची के बाद उठने लगे थे विरोध के सुर

भाजपा की दिग्गज नेता ऊषा ठाकुर की सीट बदलकर महू से टिकट दिया गया है। उनकी जगह इंदौर तीन से कैलाश विजयवर्गीय के बेटे आकाश को टिकट दिया गया है। एक न्यूज चैनल से बातचीत में अपना दर्द बयां करते हुए ऊषा ने कहा कि मैं पांच साल से इंदौर से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही थी। इंदौर के नेता को महू से टिकट नहीं दिया जाना चाहिए। 

वहीं, गोविंदपुरा सीट से बाबूलाल गौर की बहू कृष्णा गौर को टिकट देने का विरोध शुरू हो गया है। भोपाल में भाजपा कार्यालय पर कार्यकर्ता कृष्णा को टिकट देने के विरोध में हंगामा कर रहे हैं। 

दूसरी तरफ, बीजेपी से नाराज दिग्गज नेता सरताज सिंह ने कांग्रेस का दामन आखिरकार थाम ही लिया। भाजपा की तीसरी सूची घोषित होने के बाद भी पार्टी ने उनकी मालवा-सिवनी सीट से उन्हें प्रत्याशी घोषित नहीं किया था जिसके चलते वे कांग्रेस में शामिल हो गए।   
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें