फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगाल की जनसभा में अमित शाह की हुंकार: गृह मंत्री ने CM ममता को घेरा, कहा- भाजपा मिटाएगी TMC का सिंडिकेट राज

सार

अमित शाह ने बंगाल में टीएमसी सरकार पर सिंडिकेट राज, कटमनी और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बनने पर इस व्यवस्था को खत्म किया जाएगा। किसानों को बेहतर दाम दिलाने और घुसपैठियों को बाहर करने का भी वादा किया गया।
विज्ञापन
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह - फोटो : एक्स/एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल में चुनावी माहौल के बीच भाजपा ने एक बार फिर ममता सरकार पर बड़ा हमला बोला है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बांकुड़ा के ओंडा में रैली को संबोधित करते हुए कहा कि अगर राज्य में भाजपा की सरकार बनती है तो टीएमसी का सिंडिकेट राज खत्म कर दिया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि अब बंगाल में बदलाव का समय आ गया है और जनता जल्द फैसला करेगी।
विज्ञापन


अमित शाह ने अपने भाषण में टीएमसी सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि राज्य में हर काम के लिए लोगों को कटमनी देनी पड़ती है और सिंडिकेट के बिना कोई काम नहीं होता। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा सरकार आने पर महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी और अपराधियों को सजा दी जाएगी।

सिंडिकेट राज क्या बोले अमित शाह?
शाह ने कहा कि बंगाल में सीमेंट, बालू या अन्य सामान खरीदने तक के लिए सिंडिकेट का सामना करना पड़ता है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह सिस्टम लोगों को परेशान कर रहा है। शाह ने जनता से अपील की कि भाजपा को वोट देकर इस व्यवस्था को खत्म करें और पारदर्शी शासन लाएं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- तमिलनाडु का सियासी रण: विजय ने फूंका चुनावी बिगुल, 'सीटी' चुनाव चिह्न के साथ घर-घर जाएंगे TVK कार्यकर्ता

महिलाओं की सुरक्षा पर भी उठाए बड़े सवाल?
उन्होंने ममता सरकार पर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर निशाना साधा। शाह ने कहा कि राज्य में महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़े हैं और कई मामलों ने पूरे देश को झकझोर दिया है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भाजपा सरकार बनने पर महिलाओं को 24 घंटे सुरक्षा दी जाएगी और दोषियों को सख्त सजा मिलेगी।

किसानों और घुसपैठ के मुद्दे पर क्या कहा?
शाह ने आलू किसानों की समस्या का जिक्र करते हुए कहा कि उनकी उपज को पूरे देश में भेजा जाएगा ताकि उन्हें बेहतर कीमत मिल सके। साथ ही उन्होंने घुसपैठ का मुद्दा उठाते हुए कहा कि देश कोई “धर्मशाला” नहीं है और भाजपा सरकार बनने पर घुसपैठियों को बाहर किया जाएगा।
विज्ञापन


निष्पक्ष मतदान पर दिया भरोसा?
उन्होंने दावा किया कि बंगाल में 300 से ज्यादा भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या हुई है और भाजपा सरकार बनने पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होगी। शाह ने यह भी कहा कि चुनाव आयोग ने निष्पक्ष चुनाव के लिए पर्याप्त व्यवस्था की है और किसी भी तरह की गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बंगाल विधानसभा की 294 सीटों पर चुनाव दो चरणों में 23 और 29 अप्रैल को होंगे, जबकि मतगणना 4 मई को होगी। ऐसे में राज्य में सियासी बयानबाजी और तेज हो गई है।

अन्य वीडियो-

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें