फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ झड़प, ममता बोलीं- बंगाल में बाहरियों के लिए जगह नहीं

Thu, 26 Nov 2020 05:27 PM IST
Rajeev Rai पीटीआई, कोलकाता
विज्ञापन
कोलकाता में भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प - फोटो : ANI
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल में राज्य सरकार और भारतीय जनता पार्टी के बीच तकरार बढ़ती जा रही है। बृहस्पतिवार को भी एक बार फिर से बीजेपी ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया जिसके बाद पुलिस को प्रदर्शनकारियों को काबू करने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा। उधर, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उन भाजपा नेताओं पर तंज कसा जिन्हें राज्य में संगठनात्मक जिम्मेदारियां दी जा रही हैं। बनर्जी ने कहा कि बंगाल में बाहरियों के लिए कोई जगह नहीं है, जो सिर्फ चुनाव के दौरान आते हैं।

विज्ञापन


दरअसल भाजपा कार्यकर्ताओं ने मजेरहाट पुल के निर्माण में हो रही देरी के विरोध में प्रदर्शन किया। इसके बाद वे निर्माणाधीन मजेरहाट पुल की ओर बढ़ने लगे। इसपर कोलकाता पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की जिसकी वजह से दोनों पक्षों के बीच झड़प हो गई।

पुलिस ने पार्टी कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए तरताला मोड़ पर अवरोधक लगाए थे। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर पत्थर फेंके, जिसके बाद भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। अधिकारी ने कहा कि भाजपा के कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन

 

पार्टी सूत्रों ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय विरोध प्रदर्शन रैली में हिस्सा लेने वाले थे लेकिन उनके पहुंचने से पहले ही पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर कर दिया। 

गौरतलब है कि मजेरहाट पुल का एक हिस्सा चार सितंबर 2018 को गिर गया था, जिससे दो व्यक्तियों की जान चली गई थी। पुल को ध्वस्त कर नया पुल बनाया जा रहा है और अगले महीने की शुरुआत में इसे जनता के लिए खोले जाने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें