फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्वारंटीन पूरा करते ही टीम इंडिया ने बदला ठिकाना, शहर के बाहरी हिस्से में गुजारे थे 14 दिन

Thu, 26 Nov 2020 04:56 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यह कहना गलत नहीं होगा कि यूएई में इंडियन प्रीमियर लीग में खेलने के दौरान लगभग तीन महीने जैविक रूप से सुरक्षित माहौल में रहने के बाद सीधे यहां पहुंचे खिलाड़ियों के लिए 14 दिन का पृथकवास चुनौतीपूर्ण था।
विज्ञापन
केएल राहुल, मयंक अग्रवाल और हार्दिक पांड्या - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के बहुप्रतीक्षित ऑस्ट्रेलिया दौरे की शुरुआत शुक्रवार को सिडनी क्रिकेट मैदान पर पहले एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मुकाबले के साथ होगी। उससे ठीक एक दिन पहले भारतीय क्रिकेट टीम 14 दिन का पृथकवास पूरा करने के बाद होटल इंटर कॉन्टिनेंटल में चली गई है, जहां टीम ऑस्ट्रेलिया के अपने पिछले दौरों के दौरान रुका करती थी।

विज्ञापन




मेहमान टीम के खिलाड़ी और सहयोगी स्टाफ पृथकवास के दौरान सिडनी ओलंपिक पार्क में 'पुलमैन' में रुके थे, जहां वे सिर्फ मैदान पर ट्रेनिंग के दौरान मिल पाते थे। साथ ही खिलाड़ियों को एक-दूसरे के पीछे बैठने की इजाजत नहीं थी और खिलाड़ियों की आवाजाही के लिए कई बसों का इस्तेमाल होता था। अब बायो बबल का हिस्सा बनने के बाद खिलाड़ियों को थोड़ी स्वतंत्रता होगी जहां वे कम से कम नियंत्रित माहौल में एक दूसरे से मिल सकते हैं और साथ खाना खा सकते हैं।

कोरोना वायरस महामारी के कारण इस मुकाबले के लिए सीमित संख्या में दर्शक मौजूद रहेंगे। भारतीय टीम पूर्ण दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया आई है जहां उसे तीन एकदिवसयी अंतरराष्ट्रीय, इतने ही टी-20 अंतरराष्ट्रीय और चार टेस्ट मैच खेलने हैं। दौरे की शुरुआत शुक्रवार को पहले एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मुकाबले के साथ होगी जबकि टेस्ट श्रृंखला एडीलेड में 17 दिसंबर को शुरू होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें