फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा का टि्वटर अकाउंट हैक, हैकर ने यूक्रेन और रूस को लेकर किया ट्वीट

Sun, 27 Feb 2022 10:21 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का ट्विटर अकाउंट हैक हो गया है।
विज्ञापन
जेपी नड्डा - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का ट्विटर अकाउंट आज सुबह 10 बजे हैक कर लिया गया। भाजपा नेता के ट्विटर अकाउंट से सिलसिलेवार रूस और यूक्रेन की मदद से जुड़े ट्वीट किए गए। नड्डा के ट्विटर अकाउंट से कहा गया कि सॉरी मेरा अकाउंट हैक हो गया था। हैकर ने कहा कि रूस को दान करने की जरूरत है क्योंकि मेरी मदद की जरूरत है। वहीं एक और ट्वीट में लिखा गया कि यूक्रेन के लोगों के साथ खड़े हों, क्रिप्टोकरेंसी दान स्वीकार करना। हालांकि कुछ देर बाद इसे फिर से रिकवर कर लिया गया। अधिकारियों ने इसकी जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

विज्ञापन

 वहीं दूसरे ट्वीट में लिखा गया कि सॉरी मेरा अकाउंट हैक हो गया। यहां रूस को दान करने के लिए क्योंकि उन्हें मदद की जरूरत है।
विज्ञापन

अब हुआ रिकवर
वहीं अधिकारी ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के अकाउंट से कुछ समय के लिए छेड़छाड़ की गई थी। इसे अब रिकवर कर लिया गया है। हम सही कारण का पता लगाने के लिए ट्विटर से बात कर रहे हैं।  वहीं एमओएस इलेक्ट्रॉनिक्स राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि हमें हैक के बारे में जानकारी मिली है, हम इसकी जांच कर रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें