फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnataka : 'कांग्रेस को वोट देने का मतलब भ्रष्टाचार को वोट देना', बेंगलुरु में बोले भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा

Thu, 09 Mar 2023 08:47 PM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु

सार

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा बेंगलुरु में एक जनसभा में कहा कि कर्नाटक नवाचार के क्षेत्र में नंबर एक स्थान पर है और यह स्टार्टअप रैंकिंग में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले राज्यों में से एक है। बेंगलुरु टैलेंट, टेक्नोलॉजी और इनोवेशन के लिए जाना जाता है।
विज्ञापन
जेपी नड्डा, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक नें इन दिनों चुनावी बाजार गर्म है। चुनावी पार्टियां विधानसभा के मद्देनजर खूब प्रचार कर रही हैं तो बड़े नेता भी खूब रैलियां कर रहे हैं। वहीं बेंगलुरु में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी एक जनसभा को संबोधित किया उन्होंने कहा कि जेडीएस को वोट देने का मतलब कांग्रेस को वोट देना और कांग्रेस को वोट देने का मतलब भ्रष्टाचार को वोट देना है।

विज्ञापन

आगे उन्होंने कहा कि आज केंद्र सरकार ने पीएफआई पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। कांग्रेस और पीएफआई ने हमेशा संगठनों को प्रोत्साहित किया। साथ ही कहा कि कर्नाटक में जल्द ही एपल के आईफोन का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए सीएम बोम्मई ने फॉक्सकॉन कंपनी से बात की है।

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा बेंगलुरु में एक जनसभा में कहा कि कर्नाटक नवाचार के क्षेत्र में नंबर एक स्थान पर है और यह स्टार्टअप रैंकिंग में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले राज्यों में से एक है। बेंगलुरु टैलेंट, टेक्नोलॉजी और इनोवेशन के लिए जाना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें