फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Modi Govt 8 Years: भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा बोले- अदालत और संविधान करेगा मथुरा और काशी पर फैसला, हमारे एजेंडे में ये मामले नहीं शामिल

Tue, 31 May 2022 04:52 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।

सार

काशी और मथुरा पर भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि हमारे एजेंडे में राम मंदिर का निर्माण शामिल था। हमने पालमपुर अधिवेशन में इस आशय का प्रस्ताव भी पारित किया था। जहां तक काशी और मथुरा का सवाल है तो यह संविधान और अदालत से जुड़ा मामला है। इन्हें ही इस मामले में फैसला करना है।
विज्ञापन
जेपी नड्डा - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि काशी और मथुरा का मामला भाजपा के एजेंडे में नहीं है। इन दोनों ही मामले में संविधान और अदालत को निर्णय लेना है। भाजपा के एजेंडे में अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण शामिल था। काशी और मथुरा के मामले में अदालत के फैसले को लागू किया जाएगा। मोदी सरकार की आठ साल की उपलब्धियां गिनाते हुए उन्होंने कहा कि इस दौरान सरकार और भाजपा सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के प्रति समर्पित रही।

विज्ञापन


काशी और मथुरा पर नड्डा ने कहा कि हमारे एजेंडे में राम मंदिर का निर्माण शामिल था। हमने पालमपुर अधिवेशन में इस आशय का प्रस्ताव भी पारित किया था। जहां तक काशी और मथुरा का सवाल है तो यह संविधान और अदालत से जुड़ा मामला है। इन्हें ही इस मामले में फैसला करना है। जो भी फैसला होगा सरकार उसे लागू करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा ने राम मंदिर की तरह काशी और मथुरा के संबंध में कोई प्रस्ताव पारित नहीं किया है।

सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के लिए समर्पित
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार अपने आठ साल के कार्यकाल में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के लिए समर्पित रही। सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास की नीति के तहत समाज के सभी वर्गों के लिए काम किए गए। शौचालय, उज्ज्वला, बिजली योजना के जरिये गरीबों और महिलाओं के स्वाभिमान और गरिमा को बढ़ाया। गरीबों को समर्पित ढेरों योजनाओं के कारण ही गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वालों की संख्या में 20 फीसदी की कमी आई। एक प्रतिशत अत्यंत गरीब आबादी में भी 0.2 फीसदी की कमी आई है।
विज्ञापन


कोराना, यूक्रेन युद्ध के बावजूद अर्थव्यवस्था में वृद्धि
भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि दो साल से जारी कोरोना महामारी और यूक्रेन युद्ध के कारण दुनिया भर की अर्थव्यवस्था पर बुरा असर पड़ा। बावजूद इसके भारत की अर्थव्यवस्था स्थिर होने के बाद मजबूत हुई है। हमारी विकास दर अभी भी सात फीसदी से ज्यादा है। 

अल्पसंख्यकों का भी मिलेगा साथ
उन्होंने उम्मीद जताई कि भाजपा को भविष्य में अल्पसंख्यक मुसलमानों का भी समर्थन मिलेगा। उन्होंने कहा कि हमारी नीति सबके साथ न्याय, किसी का तुष्टिकरण नहीं है। हम सभी का समावेश करने के लिए तैयार हैं। समर्थन देने में कभी देर होती है, कभी-कभी कुछ दशक और बहुत देरी भी होती है। बावजूद इसके हम आशान्वित हैं कि हमें अल्पसंख्यकों का समर्थन मिलेगा।

नमो एप का नया मॉड्यूल और गीत जारी
नमो एप का नया मॉड्यूल जारी करने के साथ आठ साल के कार्यकाल पर एक गाने का भी लोकार्पण किया गया। इनमें मोदी सरकार की आठ साल की उपलब्धियां गिनाई गई हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, स्मृति ईरानी, अनुराग ठाकुर भी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें