फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JP Nadda: भाजपा सांसदों को जेपी नड्डा की हिदायत, धार्मिक मुद्दों पर बयानबाजी से बचें

Sat, 18 Feb 2023 06:09 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो/एजेंसी, नई दिल्ली।

सार

नड्डा ने कहा कि विवादित और धार्मिक मुद्दों पर बयानबाजी उचित नहीं है। धार्मिक मामले जिनके विषय हैं, वही इसे देखेंगे। राजनीतिक लोगों को इससे दूर रहना चाहिए।
विज्ञापन
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी के सांसदों और नेताओं को धार्मिक मुद्दों पर बयानबाजी न करने की सख्त हिदायत दी है। पार्टी सांसदों के साथ वर्चुअल बैठक में उन्होंने कहा कि सांसद और पार्टी के नेता-कार्यकर्ता जनता के समक्ष सरकार की उपलब्धियों, विकास कार्यों  पर चर्चा करें। धार्मिक मुद्दों पर सिर्फ पार्टी के अधिकृत प्रवक्ता ही टिप्पणी करेंगे।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक बैठक में नड्डा ने कहा कि विवादित और धार्मिक मुद्दों पर बयानबाजी उचित नहीं है। धार्मिक मामले जिनके विषय हैं, वही इसे देखेंगे। राजनीतिक लोगों को इससे दूर रहना चाहिए। हमेशा याद रखें कि हमारा थीम सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास है। सभी को इसी थीम पर काम करना है। 

जनता से जुड़ें
आगामी लोकसभा चुनाव की चर्चा करते हुए पार्टी अध्यक्ष नड्डा ने सांसदों से लोगों के साथ संपर्क मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सांसद खेल स्पर्धा को बेहतर ढंग से कराएं। आम बजट से सभी वर्गों को लाभ पहुंचा है। इन उपलब्धियों और दुनिया में देश की लगातार बढ़ रही ताकत पर लोगों के साथ चर्चा करें।
विज्ञापन


लाभार्थी के साथ सेल्फी व कमल मित्र अभियान शुरू करेगी भाजपा
नई दिल्ली। आगामी लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा की तैयारी जोरों पर है। भाजपा महिला मोर्चा ने चुनाव से पहले ‘आधी आबादी’ में पैठ बढ़ाने के लिए जल्द ही लाभार्थी के साथ सेल्फी और कमल मित्र अभियान शुरू करने की योजना बनाई है। इसके अलावा महिलाओं को सम्मानित करने के लिए सुषमा स्वराज पुरस्कार भी शुरू किया जाएगा। पार्टी का मानना है कि अगर उसे 2024 में आम चुनाव जीतना है तो महिला मतदाता महत्वपूर्ण होंगी।

पार्टी के एक शीर्ष सूत्र के अनुसार, लाभार्थी के साथ सेल्फी कार्यक्रम में एक करोड़ लाभार्थियों के साथ सेल्फी ली जाएगी। उज्ज्वला और आयुष्मान कार्ड जैसी योजनाओं के लाभार्थियों को जानकारी प्रदान करने और उनके साथ सेल्फी लेने के लिए पार्टी इसी महीने एक नया एप लॉन्च करेगी। लाभार्थी के साथ सेल्फी लेने और उनका ब्योरा अपलोड करने का तरीका बताने के लिए भाजपा महिला शाखा की कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा। सुषमा स्वराज पुरस्कार के तहत महिला मोर्चा ने हर जिले में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर 10 प्रभावी महिलाओं को सम्मानित करने की योजना बनाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें