फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरसात के बाद त्रिवेंद्र के कामकाज का हिसाब लेंगे शाह, जल्द करेंगे उत्तराखंड का दौरा

Tue, 01 Aug 2017 02:50 PM IST
संजय मिश्र
विज्ञापन
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव 2019 की तैयारियों के मद्देनजर देशभर के प्रदेश संगठनों को मजबूत बनाने में जुटे भाजपा अध्यक्ष अमित शाह बरसात के बाद उत्तराखंड राज्य का दौरा कर त्रिवेंद्र सिंह रावत की सरकार का हिसाब लेंगे।
विज्ञापन


सूत्र बताते हैं कि शाह ने 19 सितंबर से उत्तराखंड का तीन दिवसीय दौरा बनाया है। तीन दिनों तक लगातार प्रदेश में रहकर शाह संगठन को मजबूत बनाने की कवायद के साथ त्रिवेंद्र सरकार के कामकाज को भी परखेंगे।

यूपी के बाद सीधे उत्तराखंड जाने के बजाय शाह ने बरसात की मजबूरियों को भी ध्यान में रखा है। बीते अप्रैल में यूपी के साथ उत्तराखंड में भी भाजपा की सरकार बनी है। यहां शाह ने अपने करीबी त्रिवेंद्र सिंह रावत को कमान सौंपी है, लेकिन योगी की चमक के आगे त्रिवेंद्र अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहे हैं। बल्कि अभी से ही सरकार के अपने विधायकों में असंतोष झलकने लगा है। हालांकि अब योगी की रफ्तार थमने के बाद त्रिवेंद्र सरकार लय पकड़ने लगी है। 
विज्ञापन


विधायकों को साधने के कवायद में पार्टी ने लगाया प्रशिक्षण वर्ग 
इस बीच विधायकों की नारजगी दूर करने और उन्हें सत्ता के रंग में ढालने की कवायद में भाजपा ने बीते 27—28 जूलाई को देहरादून में अपने विधायकों का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन रखा था।

इसमें प्रदेश भाजपा प्रभारी श्याम जाजू और राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश ने दोनों दिन उपस्थित रहकर सरकार और विधायकों के बीच सेतू बैठाने में भूमिका निभाई है। इस बीच सरकार ने भी अपने स्तर पर बड़े-बड़े फैसले लेने शुरू कर दिए हैं और सरकार में कार्यकर्ताओं की भागीदारी बढाने के लिए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने संगठन के हर जिले से प्रमुख कार्यकर्ताओं के नाम मंगाए हैं, ताकि उन्हें सरकार की विभिन्न समितियों में शामिल किया जा सके।

बताया जा रहा है कि शाह के सितंबर दौरे से पहले त्रिवेंद्र सरकार कमजोर पड़ रही अपनी छवि को धार देने में जुट गई है। सरकार और संगठन के बीच भी समन्वय बैठाने की कसरत जोरों पर है। 

यूपी के बाद दक्षिण की ओर रूख करेंगे शाह 
बीते तीन दिनों से यूपी में रहकर विरोधियों को चौंकाने और योगी सरकार के कामकाज की समीक्षा करने के बाद भाजपा अध्यक्ष अमित शाह अब दक्षिण की ओर रूख करेंगे। 15 अगस्त से पहले उनका कर्नाटक और गुजरात का दौरा है।

5 अगस्त को राज्यसभा चुनाव की औपचारिकता पूरी होने के बाद शाह करीब 10 अगस्त के आसपास कनार्टक का तीन दिवसीय दौरा करेंगे। वहां दक्षिण भारत में बची कांग्रेस की एकमात्र सरकार के खिलाफ भाजपा अध्यक्ष हल्ला बोलेंगे।

सूत्र बताते हैं कि प्रदेश भाजपा प्रभारी एवं राष्ट्रीय महासचिव ने पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदयूरप्पा और अन्य प्रदेश नेताओं के संग बीते सप्ताह बैठक कर शाह के दौरे की तैयारियों का जायजा लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें