बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने गुजरात विधानसभा से इस्तीफा दे दिया है। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक राज्यसभा चुनाव में जीत के बाद अमित शाह ने विधानसभा से इस्तीफा दिया।
बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह गुजरात में गांधीनगर के महात्मा मंदिर में पहुंचे। उनके साथ सीएम विजय रूपानी भी मौजूद थे। आपको बता दें कि गुजरात की 3 राज्यसभा सीटों के नतीजे आ चुके हैं। तीन में से बीजेपी को 2 और कांग्रेस को एक सीट पर जीत मिली है।
#Gujarat: BJP President Amit Shah visits Mahatma Mandir in Gandhinagar; Gujarat CM Vijay Rupani also present pic.twitter.com/OLhb5AEgrj
— ANI (@ANI) August 9, 2017
इसके साथ ही उस बड़े राजनीतिक गतिरोध का अंत हो गया है, जिसकी बिसात पर भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच गुजरात से लेकर नई दिल्ली तक रस्सा-कशी हुई। इस क्रम में बीजेपी और कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडलों ने 3-3 बार चुनाव आयोग के दफ्तर तक दौड़ लगाई, जिसमें कांग्रेस को जीत मिली। दरअसल, कांग्रेस के दो विधायकों ने बीजेपी के तीसरे उम्मीदवार बलवंत सिंह को वोट दिया था और अपने वोट की नुमाइश की थी।
कांग्रेस ने इन वोटों को रद्द करने की मांग की थी, जिसे चुनाव आयोग ने मान लिया। इसके बाद चुनाव आयोग ने देर रात नतीजों की घोषणा की। इस चुनाव में बीजेपी की तरफ से अमित शाह, स्मृति ईरानी और कांग्रेस के अहमद पटेल ने जीत हासिल की। अहमद पटेल को 44 वोट मिले। अहमद पटेल ने जीत के बाद ट्वीट करते हुए लिखा, 'सत्यमेव जयते'। ये सिर्फ मेरी जीत नहीं, बल्कि सरकारी मशीनरी के गलत इस्तेमाल, धनबल और बाहुबल की हार है।