फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Modi swearing-in ceremony: कैबिनेट पर माथापच्ची, पीएम मोदी से फिर मिले अमित शाह, तीन घंटे चली बैठक

Wed, 29 May 2019 07:55 PM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी-अमित शाह (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव में मिले प्रचंड बहुमत के बाद अब भाजपा में केंद्र सरकार के कैबिनेट गठन पर मंथन का दौर चल रहा है। इसे लेकर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने फिर एक बार पीएम मोदी से उनके निवास (7 लोक कल्याण मार्ग) पर मुलाकात की है। बताया जा रहा है कि बैठक करीब तीन घंटे चली। कैबिनेट मंत्रियों के नाम को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के बीच मंगलवार को भी लंबी बैठक हुई थी। ये बैठक करीब पांच घंटे चली थी। 

विज्ञापन

 
मोदी और शाह के बीच बुधवार को बैठक ऐसे समय में हुई है, जब आज सुबह ही अरुण जेटली ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए साफ कर दिया है कि अब वह किसी मंत्री पद की जिम्मेदारी नहीं उठाएंगे। ऐसे में वित्त मंत्री का पद किसे मिलेगा, यह विषय भी महत्वपूर्ण है।





समझा जाता है कि शाह, मोदी मंत्रिमंडल के गठन में राजग के सभी सहयोगी दलों को लेकर चलना चाहते हैं। ऐसा इसलिए भी महत्वपूर्ण है कि आने वाले समय में महाराष्ट्र, बिहार, झारखंड, हरियाणा जैसे राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। बिहार और महाराष्ट्र में जद(यू) और शिवसेना, भाजपा के महत्वपूर्ण सहयोगी दल हैं। भाजपा के सहयोगी दलों में अकाली दल और अन्नाद्रमुक भी शामिल हैं।

30 मई को शपथ ग्रहण 

बता दें कि पीएम मोदी 30 मई को शाम 7 बजे शपथ ग्रहण करेंगे। इसके साथ ही कैबिनेट में कौन कौन मंत्री शामिल होगा और किसे कौन सा मंत्रालय मिलेगा इस पर भी माथापच्ची जारी है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद उन्हें 30 मई के शाम 7 बजे पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। राष्ट्रपति भवन ने इस आशय की अधिसूचना जारी कर दी है। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि राजग संसदीय दल का नेता चुने जाने के बाद पीएम मोदी ने बीते शनिवार शाम राष्ट्रपति के समक्ष सरकार बनाने का दावा पेश किया था। जानकारी के मुताबिक पीएम मोदी के साथ कम से कम तीन दर्जन कैबिनेट और राज्य मंत्री भी पद और गोपनीयता की शपथ ले सकते हैं। हालांकि पीएम मोदी की नई टीम में कौन कौन से चेहरे शामिल होंगे, इस पर माथापच्ची जारी है।  
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें