भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 2019 में होने वाले लोकसभा चुनावों की रणनीति बनाने के लिए केरल पहुंच गए हैं। अपने एक दिन के दौरे में शाह यहां पार्टी की राज्य कोर कमेटी की बैठक में शामिल होंगे।
सूत्रों ने बताया कि भाजपा अध्यक्ष यहां चुनिंदा जिलों के नेताओं को भी संबोधित भी करेंगे। वह दक्षिण केरल की छह लोकसभा सीटों के पार्टी कार्यकर्ताओं के सम्मेलन का भी उद्घाटन भी करेंगे।
शाह के यहां ‘कॉन्टेक्ट फॉर सपोर्ट’ अभियान के तहत राज्य के शीर्ष लोगों से भी मुलाकात करने की संभावना है। इसके अतिरिक्त वह लक्षद्वीप के नेताओं के साथ भी विचार विमर्श भी करेंगे। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि अमित शाह के दौरे पर राज्य के नए प्रमुख के बारे में निर्णय होगा या नहीं।
इस साल मई में के. राजशेखरन के मिजोरम का राज्यपाल बनने के बाद से पार्टी के राज्य प्रमुख का पद रिक्त पड़ा है।