फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार के 4 साल पूरे होने पर शाह बोले- देश को एक दिन में 18 घंटे काम करने वाला प्रधानमंत्री मिला है

Sat, 26 May 2018 02:51 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह - फोटो : ANI
विज्ञापन

केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार को आज चार वर्ष पूरे हो गए हैं। इस मौके पर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह प्रेस कांफ्रेंस कर सरकार के कामकाज का लेखा-जोखा पेश कर रहे हैं। 

विज्ञापन


भाजपा अध्यक्ष ने मोदी सरकार के चार साल पूरे होने की बधाई देते हुए कहा कि सरकार अपने वादों पर खरी उतरी है। उन्होंने कहा कि भाजपा को गौरव है कि मोदी के नेतृत्व में हमने भ्रष्टाचार विहीन, कड़े फैसले करने वाली, गरीबों के हित करने वाली सरकार दी है। भाजपा की मोदी सरकार बनते ही सवाल उठा कि ये गरीबों की सरकार है या उद्योगों के लिए समर्पित सरकार है।

हमारी सरकार ने किसानों के साथ उद्योगों के लिए भी काम किया। मोदी सरकार ने सिद्ध कर दिया कि ग्रामीण विकास के लिए काम करने के साथ ही शहरों के लिए भी काम किया जा सकता है।  देश को एक दिन में 15-18 घंटे काम करने वाला प्रधानमंत्री मिला है। हमने दुनिया में सबसे लोकप्रिय जननेता देने का काम किया है।
विज्ञापन

 


उन्होनें कहा कि आजादी के बाद पहली बार केंद्र में किसी गैर- कांग्रेसी दल की पूर्ण बहुमत की सरकार बनी है। यह एक युग का अंत करने वाला जनादेश था। ऐसे वक्त में मोदी सरकार आई जब जनता मल्टी पार्टी डेमोक्रेसी सिस्टम से भरोसा खो चुकी थी। हमने एक भी घोटाले के बिना लाखों-करोड़ के इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स को पूरा करने का काम किया है। सीमाओं की सुरक्षा पर हमारी जीरो टॉलरेंस की नीति है, सबसे ज्यादा आतंकवादी हमारे कार्यकाल में ही मारे गए हैं। हमारी सरकार ने स्व-रोजगारी को बढ़ावा देकर करोड़ों लोगों को रोजगारी देने का काम किया है। 

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि विपक्ष का एजेंडा है मोदी जी और भाजपा को हटाओ लेकिन भारतीय जनता पार्टी का एजेंडा है देश से अव्यवस्था, भ्रष्टाचार और गरीबी को हटाकर स्थिरता और विकास करना। भारत आज सबसे तेज गति से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था बन कर विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुकी है। कृषि बजट को दोगुना करने वाली ये पहली सरकार है। उन्होंने कहा कि जनता सरकार के साथ खड़ी है और हमें उम्मीद है कि 2019 में भी मोदी सरकार को एक और मौका देगी।



 

विज्ञापन

अगले चुनाव के लिए साफ नीयत सही विकास का दिया नारा

मोदी सरकार की चौथी वर्षगांठ के पूर्व भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने दावा किया है कि पीएम नरेंद्र मोदी ने देश की राजनीति का चाल, चरित्र और चेहरा बदल दिया है। उन्होंने कहा कि अपने कुशल नेतृत्व के जरिए पीएम ने बता दिया है कि गांव और शहर,  कृषि और उद्योग का विकास साथ साथ कैसे किया जा सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि आजादी के यह पहली सरकार है जिसने गरीबों, किसानों का जीवन स्तर सुधारने के लिए धरातल पर काम किया है। 

राजधानी के होटल अशोक में आयोजित एक कार्यक्रम में रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने एक प्रस्तुति के जरिए मोदी सरकार के चार साल के कामकाज की विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान शाह ने कहा कि मोदी सरकार ने अपनी योजनाओं के जरिए गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन कर रहे 22 करोड़ परिवारों को उज्जवला, मुफ्त बिजली, जनधन योजना, किसानों को नीम कोटेट यूरिया का तोहफा दिया।

उन्होंने बताया कि कैसे नौकरशाही का लोगों के जीवन स्तर में सुधार लाने में बेहतर उपयोग हो सकता है। शाह ने कहा कि इससे पहले लोगों को भरोसा नहीं था कि गठबंधन सरकारें किस तरह गरीबपरक नीतियां तैयार कर सकती हैं। मगर मोदी सरकार ने ऐसा कर दिखाया। 

साफ नीयत सही विकास का नारा 
पार्टी ने अगले विधानसभा चुनाव के लिए -साफ नीयत सही विकास, साल 2019 में फिर से एक बार मोदी सरकार- का नारा दिया है। शाह ने कहा कि चार साल के कार्यकाल में गांव-गरीब-किसान-युवा के अलावा चिकित्सा, स्वछता और गृह निर्माण क्षेत्र में मोदी सरकार ने मील का पत्थर स्थापित किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें