टीएमसी 2026 के विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी पर 'बंगाली विरोधी' होने का आरोप लगा रही है। वहीं, भाजपा ने अब दुर्गा पूजा को अपना चुनावी अभियान का हिस्सा बनाया है। टीएमसी के आरोपों का जवाब देने के लिए भाजपा ने आस्था, उत्सव और रणनीति को मिलाकर दुर्गा पूजा को सांस्कृतिक मुकाबले का माध्यम बनाने की रणनीति तैयार की है।