फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी चुनाव के लिए बीजेपी का प्लान, सड़क निर्माण में लगा सकती है 2 लाख करोड़ रु.

Fri, 16 Sep 2016 11:14 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : getty images
विज्ञापन
केंद्र सरकार की महत्त्वाकांक्षी विकास एजेंडे के तहत उत्तर प्रदेश में चुनाव से पहले हर हफ्ते एक निर्माण परियोजना की शुरुआत करने की योजना है। 2 लाख करोड़ की इन परियोजनाओं की शुरुआत को आगामी यूपी चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है।
विज्ञापन


सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी  ने कहा,' मेरा मंत्रालय 2 लाख करोड़ की हाईवे परियोजनाओं का निर्माण राज्य में पांच साल में पूरा करेगा।  हमारे पास पहले से ही 70 हजार करोड़ की परियोजनाएं हैं।' माना जा रहा है राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण राज्य, यूपी में केंद्र सरकार लोगों के बीच जमीन पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराना चाहती है।

राजनाथ सिंह लखनऊ में शुक्रवार को औपचारिक रुप से सड़क रोड प्लान की घोषणा करेंगे। इकनॉमिक टाइम्स को नितिन गडकरी ने बताया वह यूपी में हफ्ते एक हाईवे परियोजना की नींव का पत्थर रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क परियोजनाओं के लिए बैंक कर्ज नहीं दे रहे

- फोटो : getty images
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के विकास के मुद्दे पर चुनाव अभियान को देखते हुए मोदी सरकार की यूपी में आदर्श आचार संहिता लागू होने से पहले परियोजनाओं की शुरुआत करने की योजना है। केंद्र सरकार ने यूपी के लिए लगभग 100 हाईवे प्रोजेक्ट सहित एक्सप्रेसवे की योजना बनाई है।

सड़क परिवहन मंत्री ने कहा,'वह कानपुर-लखनऊ एक्प्रेसवे पर निर्माण कार्य की शुरुआत करेंगे जिसकी लागत 1,500 करोड़ होगी।' मंत्रालय ने राज्य के 10 राजमार्गों को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित किया है। इनके अप्ग्रेडेशन की लागत 8,1000 करोड़ आंकी गई  है। उत्तर प्रदेश में 19,400 करोड़ के 31 प्रमुख नेशनल हाईवे प्रोजेक्ट का निर्माण कार्य चल रहा है।

गडकरी ने कहा बैंकों के सड़क परियोजनाओं के लिए ऋण देने में सावधानी बरतने के बाद सरकार 2 लाख करोड़ रुपये लाइफ इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (एलआईसी) कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) पेंशन फंड और मसाला बांड्स  से जुटाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें