फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब लोकसभा में सांसद ने पीएम मोदी के छुए पैर तो ऐसा मिला आशीर्वाद...देखिए

Tue, 31 Jul 2018 11:53 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
pm-modi-ashok-dohre
विज्ञापन
संसद में इनदिनों मानसून सत्र चल रहा है जिसमें जहां विपक्षी दल सरकार को भीड़ तंत्र से लेकर असम में एनआरसी (नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटिजन्स) के ड्राफ्ट को लेकर हंगामा चल रहा है इसी बीच भारतीय जनता पार्टी की संसदीय दल बोर्ड की बैठक भी हुई। इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पार्टी अध्यक्ष अमित शाह, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और धर्मेंद्र प्रधान सहित कई मंत्री मौजूद रहे। 
विज्ञापन


बैठक में शामिल होने जब प्रधानमंत्री मोदी संसद पहुंचे उसी समय उनके सुरक्षा घेरे को तोड़ते हुए इटावा के सांसद अशोक दोहरे तेजी से आगे बढ़े और नरेंद्र मोदी के पैर छूने झुके। प्रधानमंत्री ने दोहरे को तेजी से बिना समय गंवाए पैर छूने से रोका लेकिन तब तक वह मोगी के पैरों पर थे। उसके बाद मोदी उन्हें कुछ हिदायत देते नजर आ रहे हैं। 

पीएम मोदी के पैर छूने वाला वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और मजेदार बात यह है कि जब पीएम मोदी जब दोहरे को पैर छूने से मना कर रहे हैं तो उन्होंने प्यार से उसकी पीठ भी थपथपाई। दोहरे की पीठ ठोकने की आवाज इतनी तेज थी कि वह कई फुट दूर खड़े कैमरा मैन के कैमरों में समा गई। आप भी देखिये ये पूरा नजारा--  
विज्ञापन





कौन है सांसद दोहरे
सांसद अशोक दोहरे मूलरूप से गांव रमापुर जनपद ओरैया के निवासी हैं। अशोक दोहरे 2007 से 2012 तक बसपा सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे। 2012 में कई गतिविधियों में शामिल होने और जांच में दोशी पाए जाने पर बसपा प्रमुख मायावती ने उन्हें पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिय़ा था। 
विज्ञापन

फिर दोहरे ने बीजेपी में अपनी पैठ बनाई और 2014 के लोकसभा चुनाव के लिए इटावा के ओरौया लोकसभा क्षेत्र से टिकट ली और सांसद चुने गए। बीजेपी सांसद दोहरे पैर छूने में माहिर माने जाते रहे हैं। वह आज भी मायावती का पैर छूते हैं।  
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें