फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा स्थापना दिवस: पीएम मोदी ने संसद सत्र के बाद सांसदों को दिए ये 'टास्क', 15 दिनों में करने होंगे ये काम

Wed, 06 Apr 2022 02:33 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

संसद के बजट सत्र का आठ अप्रैल को समापन हो जाएगा लेकिन भाजपा ने इसके पहले ही अपने सांसदों को एक नई जिम्मेदारी सौंप दी है। मंगलवार को भाजपा संसदीय दल की बैठक में सांसदों को छह अप्रैल से 20 अप्रैल तक एक पखवाड़े की कार्य योजना दी गई है। छह अप्रैल को पार्टी स्थापना दिवस है। इस मौके पर प्रधानमंत्री देशभर के पार्टी कार्यकर्ताओं को वर्चुअल तरीके से संबोधित करेंगे...
विज्ञापन
अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में भाजपा संसदीय दल की बैठक के दौरान प्रधानमंत्री मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृह मंत्री अमित शाह - फोटो : Agency
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को भाजपा की संसदीय दल की बैठक में शामिल हुए। इस दौरान पीएम ने सांसदों से पार्टी के स्थापना दिवस से लेकर 20 अप्रैल तक केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण और महत्वाकांक्षी योजनाओं का प्रचार-प्रसार करने और जनता के बीच जाकर काम करने को कहा है। इस बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित केंद्रीय मंत्री और दोनों सदनों के पार्टी के सांसद मौजूद थे।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में हुई इस बैठक में प्रधानमंत्री मोदी ने सांसदों से स्थापना दिवस पखवाड़े के तहत अपने-अपने संसदीय क्षेत्रों में प्रतिदिन एक बड़ा आयोजन करने और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सामाजिक न्याय सुनिश्चित करने को कहा। पीएम ने सांसदों से कहा कि वह अगले 15 दिनों तक अपने-अपने इलाकों में रहें। इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी ने सांसदों से अपने-अपने संसदीय क्षेत्रों में अधिक से अधिक तालाब खुदवाने और तालाब और वॉटर बॉडीज को संवारने का काम करने के लिए भी कहा।

छह अप्रैल को है भाजपा का स्थापना दिवस

संसद के बजट सत्र का आठ अप्रैल को समापन हो जाएगा लेकिन भाजपा ने इसके पहले ही अपने सांसदों को एक नई जिम्मेदारी सौंप दी है। मंगलवार को भाजपा संसदीय दल की बैठक में सांसदों को छह अप्रैल से 20 अप्रैल तक एक पखवाड़े की कार्य योजना दी गई है। छह अप्रैल को पार्टी स्थापना दिवस है। इस मौके पर प्रधानमंत्री देशभर के पार्टी कार्यकर्ताओं को वर्चुअल तरीके से संबोधित करेंगे, लेकिन सांसदों को निर्देश दिया गया है कि वे संसद के एनेक्सी भवन में होने वाले पीएम के कार्यक्रम में मौजूद रहें।

सात अप्रैल को आयुष्मान भारत के जनऔषधि केंद्र पर सांसदों को जानना है कि वह कैसे काम कर रहा है। आठ अप्रैल को भाजपा सांसद अपने-अपने क्षेत्रों में प्रधानमंत्री आवास योजना का मूल्यांकन करेंगे। नौ अप्रैल को हर घर नल और हर घर जल योजना पर ध्यान केंद्रित करेंगे। 11 अप्रैल को सांसद अपने-अपने क्षेत्रों में ज्योतिबा फुले दिवस मनाएंगे। जबकि 12 अप्रैल को सांसद वैक्सीन सेंटर पर जाएंगे। फिर 13 अप्रैल को प्रधानमंत्री अन्न योजना की अपने-अपने क्षेत्रों में सांसद समीक्षा करेंगे और ये देखेंगे कि योजना को जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाया जाए। 14 अप्रैल को बाबासाहेब अंबेडकर का जन्मदिन मनाएंगे।

विज्ञापन


15 अप्रैल को एसटी दिवस मनाने का निर्देश दिया गया है। 16 अप्रैल को भाजपा सांसद असंगठित क्षेत्र योजना पर फोकस करेंगे। उसी तरह 17 अप्रैल को वित्तीय समावेशन योजनाओं को बेहतर ढंग से लागू करने को कहा गया है। 18 अप्रैल को किसान योजनाओं पर सांसदों को लोगों को जागरूक करने को कहा गया है। 19 अप्रैल को पोषण अभियान और आंगनबाड़ी केंद्र में जाने को कहा गया है। 20 अप्रैल को आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत अपने-अपने क्षेत्रों में आजादी के गुमनाम नायकों को सम्मान देने जैसे कार्यक्रम करने के निर्देश दिया गया है। संसद सत्र के दौरान हर मंगलवार को भाजपा संसदीय दल की बैठक होती है। मौजूदा बजट सत्र के दौरान संसदीय दल की ये आखिरी बैठक थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें