फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीजेपी संसदीय दल की बैठक में लगे नारे, 'जीत हमारी जारी है..कर्नाटक की बारी है'

Tue, 06 Mar 2018 12:19 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
बीजेपी संसदीय दल की बैठक - फोटो : ANI
विज्ञापन

त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड में कमल खिलाने के बाद बीजेपी के हौसले बुलंद है। जीत का जश्न मनाने का सिलसिला जारी है। जीत का उत्साह बीजेपी की संसदीय दल की बैठक में भी देखने को मिला। मंगलवार को सुबह शुरू हुई बैठक 'जीत हमारी जारी है-कर्नाटक की बारी है' नारे के साथ हुई। बैठक में बीजेपी के सांसदों के साथ-साथ पार्टी के दिग्गज नेता भी पहुंचे। इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ लालकृष्ण आडवाणी और सुषमा स्वराज  भी मौजूद हैं। 

 
विज्ञापन

बैठक में पीएम मोदी और बीजेपी के कई नेता त्रिपुरा का पारंपरिक पटका पहने नजर आए। पार्टी मीटिंग में राज्यसभा और कर्नाटक चुनाव की रणनीति पर चर्चा हुई। जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री कर्नाटक में 19 चुनावी रैलियां करेंगे। वह इससे पहले भी कर्नाटक में रैलियां कर चुके हैं और सिद्धारमैया सरकार पर जमकर हमला बोला है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें