फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Parliament Winter Session: भाजपा संसदीय कार्यकारिणी की बैठक कल, नायडू ने भी राजनीतिक पार्टियों के नेताओं को बुलाया

Sat, 27 Nov 2021 09:28 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इसके अलावा एनडीए के फ्लोर नेताओं की मीटिंग भी शाम चार बजे होगी। राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू ने भी विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं की एक बैठक बुलाई है।
विज्ञापन
संसद भवन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संसद के शीतकालीन सत्र से पहले भाजपा ने रविवार को सुबह साढ़े 11 बजे अहम बैठक बुलाई है। बताया जा रहा है कि इस दौरान भाजपा संसदीय कार्यकारिणी की बैठक होगी। इसके अलावा एनडीए के फ्लोर नेताओं की मीटिंग भी शाम चार बजे होगी। इसके साथ ही राज्यसभा के सभापति और उप-राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने भी संसद के शीतकालीन सत्र से पहले रविवार को विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं की एक बैठक बुलाई है।

विज्ञापन


26 नए विधेयक पेश करेगी भाजपा 
29 नवंबर से शुरू होने जा रहे संसद के शीतकालीन सत्र में भारतीय जनता पार्टी की ओर से 26 नए विधेयक पेश करने की योजना बनाई गई है। इन विधेयकों में कृषि कानूनों को निरस्त करने वाला विधेयक भाजपा की प्राथमिकता पर रहेगा। मोदी कैबिनेट की ओर से इस कानून की वापसी के प्रस्ताव पर पिछले दिनों मुहर लगा दी गई थी।

भाजपा-कांग्रेस ने जारी किया व्हिप
इससे पहले सत्र से पहले कांग्रेस ने अपने सांसदों को व्हिप जारी किया था। इसके तहत सभी सांसदों को दोनों सदनों की कार्रवाई के दौरान उपस्थित रहने का आदेश दिया गया था। पार्टी की ओर से कहा गया कि राज्यसभा में चर्चा के दौरान कुछ महत्वपूर्ण मुद्दों को उठाया जाएगा। इसलिए सुबह 11 बजे से सदन स्थगित होने तक सदन में मौजूद रहें। साथ ही पार्टी के रुख का समर्थन करें। इसी तरह का व्हिप लोकसभा में भी जारी किया गया था। ऐसा ही व्हिप भारतीय जनता पार्टी की ओर से भी राज्यसभा सांसदों के लिए जारी किया गया था और संसद के पहले दिन उनसे उपस्थित रहने को कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें