भाजपा की युवा नेता पंकजा मुंझे अंबाजोगई में एक सभा को संबोधित कर रही थीं। इस दौरान उनहोंने कहा, अगर मैं लोगों के दिलो-दिमाग में रहूं तो मोदी जी भी मेरा राजनीति करियर खत्म नहीं कर सकते हैं।
भाजपा की राष्ट्रीय सचिव पंकजा मुंडे के एक बयान ने उन्हें कटघरे में खड़ा कर दिया है। उनके बयान के बाद इस बात की चर्चा तेज हो गई है कि क्या पंकजा मुंडे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से नाराज चल रही हैं। दरअसल, एक रैली के दौरान पंकजा ने कहा कि अगर मैं लोगों के दिलो-दिमाग में रहूंगी तो मोदी जी भी मेरा करियत खत्म नहीं कर सकते।
विज्ञापन
पंकजा के इस बयान से भाजपा नेताओं ने किनारा कर लिया है। किसी ने भी इस पर कुछ भी कहने से परहेज किया है। दरअसल, पंकजा मुंडे दिवंगत भाजपा नेता गोपीनाथ मुंडे की बेटी हैं।
कोई नहीं खत्म कर पाएगा मुझे
दरअसल, भाजपा की युवा नेता पंकजा मुंझे अंबाजोगई में एक सभा को संबोधित कर रही थीं। इस दौरान उनहोंने कहा, अगर मैं लोगों के दिलो-दिमाग में रहूं तो मोदी जी भी मेरा राजनीति करियर खत्म नहीं कर सकते हैं। कांग्रेस पार्टी में वंशवाद की राजनीति चल रही है। मोदी जी इस राजनीति को खत्म करना चाहते हैं। मैं भी एक राजनीतिक परिवार से हूं, लेकिन अगर मैं आपके दिलो-दिमाग में रहूंगी तो कोई भी मुझे खत्म नहीं कर पाएगा।