फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र का संकट सुलझा : भाजपा ने शिंदे को सीएम बनाकर साधे एक तीर से कई निशाने, अब बीएमसी के चुनाव पर नजर

Fri, 01 Jul 2022 06:22 AM IST
Jeet Kumar हिमांशु मिश्र, अमर उजाला, नई दिल्ली।

सार

भाजपा चाहती है कि सितंबर में होने वाले बृहनमुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) चुनाव से पहले शिंदे गुट का शिवसेना पर दावा मजबूत हो।
विज्ञापन
भाजपा की नजर बीएमसी चुनाव पर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एकनाथ शिंदे को मुख्यमंत्री बनाने की अप्रत्याशित घोषणा कर भाजपा ने एक तीर से कई निशाने साधे। उद्धव ठाकरे को शिवसेना में पूरी तरह से अलग-थलग करने और राज्य में हिंदुत्व की राजनीति का इकलौता झंडाबरदार बनने का बड़ा सियासी दांव चला है। सत्ता परिवर्तन का लक्ष्य हासिल करने के बाद अब भाजपा का दूसरा लक्ष्य शिंदे गुट के ही असली शिवसेना होने और बाल ठाकरे का स्वाभाविक वारिस होने संबंधी दावे को मजबूती देना है। इसके लिए शिवसेना के संसदीय दल और संगठन में बगावत होना जरूरी है। पार्टी को उम्मीद है कि शिंदे के सीएम बनने से ये लक्ष्य हासिल करने में आसानी होगी।

विज्ञापन


भाजपा चाहती है कि सितंबर में होने वाले बृहनमुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) चुनाव से पहले शिंदे गुट का शिवसेना पर दावा मजबूत हो। शिंदे गुट को पार्टी और निशान पर अधिकार तभी मिलेगा जब विधायक दल की तरह ही संसद के दोनों सदनों के संसदीय दल के साथ ही पार्टी संगठन की निर्णायक इकाईयों में भी इस गुट को निर्णायक बढ़त मिले।

बदल गईं भूमिकाएं
2014 से 2019 तक फडणवीस मुख्यमंत्री, जबकि शिंदे पीडब्ल्यूडी और स्वास्थ्य में कैबिनेट मंत्री थे। अब दोनों की भूमिकाएं बदल गई हैं।

बीएमसी चुनाव पर नजर
उद्धव शिवसेना और ठाकरे की विरासत पर पकड़ बनाए रख पाएंगे या नहीं, इसका फैसला बीएमसी चुनाव से तय होगा। अगर इससे पहले शिवसेना संगठन और संसदीय दल में फूट नहीं पड़ी तो उद्धव के लिए शायद राह आसान हो क्योंकि शिवसेना ढाई दशकों से बीएमसी की सत्ता पर काबिज है और मुंबई के वोटरों में शिवसेना की पकड़ बनी हुई है। अगर पार्टी पर शिंदे का कब्जा हुआ तो उद्धव के लिए आगे की राजनीति मुश्किल होगी।
विज्ञापन


अपना दामन साफ दिखाने की कोशिश
भाजपा लगातार शिवसेना में पड़ी फूट से पल्ला झाड़कर इसे उस पार्टी का आंतरिक मामला बताती रही है। वहीं शिवसेना भाजपा पर सत्ता के लिए पार्टी में फूट डालने का आरोप लगाती रही है। अब शिंदे के मुख्यमंत्री बनने से शिवसेना के आरोपों को मजबूती नहीं मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें