फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा लाज भी बचाती है और जान भी  : केशव 

Fri, 22 Jul 2016 03:49 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, गोरखपुर
विज्ञापन
केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : amar ujala bureau
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने बसपा सुप्रीमो मायावती पर पार्टी के पूर्व उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह की टिप्पणी को शर्मनाक बताया है। उन्होंने कहा कि इसी नाते पार्टी ने उनपर तुरंत कार्रवाई कर बाहर का रास्ता दिखा दिया।
विज्ञापन


उन्होंने दया शंकर सिंह पर कार्रवाई के बाद बसपा के आंदोलन को गैर जरूरी करार दिया और कहा कि भाजपा सबका सम्मान करती है। वह जान भी बचाना जानती है और लाज भी। बहन मायावती को गेस्टहाउस कांड याद होगा। भाजपा ही उनके साथ खड़ी हुई थी।खाद कारखाना परिसर में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करने पहुंचे मौर्य ने ये बातें पत्रकारों के सवालों के जवाब में कहीं।

उन्होंने कहा कि भाजपा देश की सबसे बड़ी पार्टी है। उसे जैसे ही पता चला कि उसके दल के नेता ने बहन मायावती पर अशोभनीय टिप्पणी की है, उन पर तुरंत कार्रवाई की गई। इसके बाद भी बसपा के लोगों ने जो तांडव किया, उससे आम जनता परेशान हुई। बसपा को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि सच यह है कि बसपा का प्रदेश में हाल बेहाल है।
विज्ञापन


मायावती घबराई और बौखलाई हुई हैं। इसी नाते उनकी पार्टी के लोग उल जुलूल हरकतें कर रहे हैं। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जो तोहफा देने जा रहे हैं इससे न सिर्फ पूर्वांचल बल्कि बिहार तक के लोग लाभान्वित होंगे। यह तो अभी शुरुआत हो रही है। देश के विकास की गति को तेज करने के लिए और भी कई कदम उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें