फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात: जेपी नड्डा ने द्वारका में भूपेंद्र यादव के साथ नाव की सवारी की, कांग्रेस पर साधा निशाना

Wed, 12 Oct 2022 09:10 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
विज्ञापन
JP Nadda - फोटो : ANI
विज्ञापन

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने द्वारका में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और अन्य के साथ नाव की सवारी की। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव समेत अन्य लोग बोट से ही गुजरात के बेट द्वारका पहुंचे। इससे पहले नड्डा ने बुधवार को मेहसाणा में 'गुजरात गौरव यात्रा' को हरी झंडी दिखाई। 

विज्ञापन





इस अवसर पर एक जनसभा को संबोधित करते हुए नड्डा ने कहा कि भाजपा एक सक्रिय, समर्थक, जिम्मेदार और उत्तरदायी सरकार है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार लोगों के मन की बात को समझती है। कांग्रेस ने वर्षों तक क्या किया? भाइयों को भाइयों के खिलाफ खड़ा किया। जहां जरूरत थी, वहां पानी की आपूर्ति नहीं की। जो विकास की यात्रा चलानी थी, उसे अटकाया, भटकाया, लटकाया। अब वे खुद फंस गए हैं।

उन्होंने कहा कि गौरव यात्रा केवल गुजरात के लिए नहीं है, यह पूरे भारत का गौरव स्थापित करने की यात्रा है। यह सौभाग्य की बात है कि गुजरात गौरव यात्रा की 'गंगोत्री' है जो देश को वैश्विक मानचित्र पर फिर से स्थापित करने के लिए है। इसे आत्मनिर्भर बनाएं, विकसित करें।
विज्ञापन


अहमदाबाद में 'गुजरात गौरव यात्रा' का उद्घाटन करेंगे शाह
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह कल अहमदाबाद में 'गुजरात गौरव यात्रा' का उद्घाटन करेंगे। वह उनाई, नवसारी में 'गुजरात गौरव यात्रा' और 'आदिवासी विकास यात्रा' का शुभारंभ करेंगे और कल उनाई माता मंदिर भी जाएंगे।

बेमौसम बारिश से प्रभावित छोटे किसान: तोमर
केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने बुधवार को कहा कि देश के कुछ हिस्सों में बेमौसम बारिश से छोटे किसान प्रभावित हुए हैं। उन्हें सरकार की फसल बीमा योजना के तहत मुआवजा दिया जा रहा है। तोमर ने कहा कि किसानों के पास सुरक्षा कवच है। उन्हें प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत मुआवजा मिलता है। अब तक बीमा कंपनियों ने प्रभावित किसानों को 1.22 लाख करोड़ रुपये की क्षतिपूर्ति दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें