फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bengal: संदेशखाली मुद्दे पर जेपी नड्डा ने ममता सरकार को घेरा, बंगाल में 35 से अधिक सीटें जीतने का दावा

Sun, 28 Apr 2024 03:45 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

जेपी नड्डा ने कहा कि ममता बनर्जी की सरकार में टीएमसी के शाहजहां शेख जैसे लोग संदेशखाली में महिलाओं के अस्तित्व के लिए खतरा पैदा कर रहे हैं। महिलाओं की रक्षा के लिए संदेशखाली गए केंद्रीय जांच एजेंसियों पर हमला किया गया।
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के बाद ही भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने संदेशखाली मुद्दे पर ममता सरकार (टीएमसी) को घेरा। इसी के साथ उन्होंने दावा किया कि बंगाल में भाजपा 35 से भी अधिक सीटें जीतने वाली है।
विज्ञापन


जेपी नड्डा ने कहा, "हमने देखा कि कैसे ममता बनर्जी की सरकार में टीएमसी के शाहजहां शेख जैसे लोग संदेशखाली में महिलाओं के अस्तित्व के लिए खतरा पैदा कर रहे हैं। महिलाओं की रक्षा के लिए संदेशखाली गए केंद्रीय जांच एजेंसियों पर हमला किया गया। संदेशखाली में जांच के दौरान सीबीआई ने तीन विदेशी रिवॉल्वर, पुलिस द्वारा इस्तेमाल की गई 1 रिवॉल्वर, 1 विदेशी पिस्तौल, कई गोलियां और कारतूस बरामद किए। एनएसजी के कमांडो भी लोगों की रक्षा के लिए संदेशखाली गए।"

उन्होंने आगे कहा, "यहां से आप समझ सकते हैं कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की सरकार किस तरह अराजकता फैला रही है। जनता आपको इसका जवाब देगी। भाजपा यहां 35 से अधिक सीटें जीतने वाली है।" 
विज्ञापन


भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बंगाल की मुख्यमंत्री पर आरोप लगाते हुए कहा कि ममता बनर्जी केंद्र में एक ऐसी सरकार चाहती हैं, जो आतंकवाद के लिए नरम हो। मुर्शिदाबाद में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए भाजपा अध्यक्ष ने दावा किया कि ममता बनर्जी की नेतृत्व वाली टीएमसी सरकार भ्रष्टाचार, जबरन वसूली, तुष्टिकरण और भेदभाव के लिए जानी जाती है। 

जेपी नड्डा ने कहा, "हम एक मजबूत सरकार चाहते हैं, लेकिन ममता बनर्जी मजबूर सरकार चाहती हैं। हम उनकी तुष्टिकरण की राजनीति का विरोध करते हैं, जो घुसपैठियों के पक्ष में होती है।" उन्होंने आगे कहा कि ममता बनर्जी की सरकार को आतंकवादियों से सहानुभूति है। 

नड्डा के बयान पर टीएमसी का पलटवार
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के बयान पर टीएमसी सांसद सौगत रॉय ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने पलटवार करते हुए कहा, "क्या उन्हें कोई फर्क पड़ता है? वह प्रभावी नहीं है। वह अपने ही राज्य में नहीं जीत सके। शेख शाहजहां 294 में से केवल एक निर्वाचन क्षेत्र में है। हम केवल इतना कहना चाहते हैं कि इस मामले में कानून को अपना काम करने दें।"
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें