फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Elections: विधानसभा चुनाव के एलान के बाद एक्शन में जेपी नड्डा, दिल्ली में बीजेपी महासचिवों के साथ की बैठक

Fri, 16 Aug 2024 10:51 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला

सार

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने दिल्ली में अपने आवास पर पार्टी महासचिवों की बैठक की अध्यक्षता की।
विज्ञापन
दिल्ली में बीजेपी महासचिवों के साथ जेपी नड्डा की बैठक - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने दिल्ली में अपने आवास पर पार्टी महासचिवों की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में बीएल संतोष, अरुण सिंह और दुष्यंत कुमार गौतम समेत कई शीर्ष पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे। पार्टी की यह बैठक सदस्यता अभियान शुरू करने से पहले आयोजित की गई है। पार्टी की इस बैठक को आगामी चुनावों के दृष्टिकोण से बेहद महत्वपूर्ण बताया जा रहा है।
विज्ञापन


सदस्यता अभियान के सभी पहलुओं पर चर्चा के लिए एक और बैठक
खबरों के मुताबिक इस बैठक के बाद शनिवार को भाजपा के सभी राष्ट्रीय पदाधिकारी, प्रदेश प्रभारी, सह-प्रभारी, सभी प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और संगठन महासचिवों की बैठक भी होगी। इसमें सभी प्रदेशों से भाजपा सदस्यता अभियान समिति के सदस्य भी शामिल होंगे। बैठक में सदस्यता अभियान के सभी पहलुओं पर चर्चा होगी। इसमें अभियान शुरू करने की तारीख और प्रक्रिया पर विचार किया जाएगा। शनिवार को भी भाजपा की अहम बैठक
बैठक के एजेंडे में सदस्यता अभियान शुरू करने और संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया को अंतिम रूप देना भी शामिल है। पार्टी मंडल से लेकर जिला और राज्य स्तर तक सदस्यों की भर्ती अभियान चलाने की योजना पर विचार कर रही है। संगठनात्मक चुनाव होने के बाद जनवरी 2025 में भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव होने की संभावना है। निवर्तमान अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल पहले ही समाप्त हो चुका है। जब तक कोई नया अध्यक्ष नहीं चुना जाता तब तक वह राष्ट्रीय अध्यक्ष बने रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें