फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BJP Meeting: PM मोदी आज करेंगे भाजपा की अहम बैठक की शुरुआत, आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनावों पर बनेगी रणनीति

Mon, 05 Dec 2022 06:01 AM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इससे पहले दिल्ली में एमसीडी चुनावों के बीच भाजपा ने अपने पार्टी महासचिवों की बैठक की। इस बैठक भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा भी शामिल हुए।
विज्ञापन
भाजपा मुख्यालय में भाजपा महासचिवों की बैठक शुरू। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को भाजपा की दो दिवसीय राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक का उद्घाटन करेंगे। इसमें पार्टी के राजनीतिक एजेंडे को तय किया जाएगा क्योंकि पार्टी खुद को राज्यों में अगले दौर के विधानसभा चुनावों और 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए तैयार कर रही है।

विज्ञापन


पार्टी ने एक बयान में कहा कि पीएम मोदी गुजरात विधानसभा चुनाव के आखिरी चरण में मतदान करने के बाद राष्ट्रीय राजधानी पहुंचेंगे और बैठक का शुभारंभ करेंगे। इसमें राष्ट्रीय पदाधिकारियों के अलावा पार्टी की प्रदेश इकाइयों के अध्यक्ष और महासचिव भी शिरकत करेंगे। बैठक की अध्यक्षता भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा करेंगे। बैठक में पार्टी की भविष्य की रणनीति पर विचार-विमर्श होगा। साथ ही राज्य विधानसभा चुनावों के अगले दौर की तैयारियों का जायजा लिया जाएगा और चल रही विभिन्न संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा की जाएगी। पार्टी के नेता सालभर संगठनात्मक कार्यों में लगे रहते हैं और यह बैठक जायजा लेने की कवायद के तौर पर काम करेगी। पार्टी ने 2019 लोकसभा चुनावों में हारी सीटों पर अपने केंद्रीय मंत्रियों को तैनात किया है ताकि 2024 के चुनावों में जीत हासिल की जा सके।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे मोदी
मिली जानकारी के मुताबिक, आज से शुरू होने वाली भाजपा पदाधिकारियों की बैठक के उद्घाटन के बाद पीएम मोदी कार्यकर्ताओं को संबोधित भी करेंगे। वहीं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा इसकी अध्यक्षता करेंगे। इसके साथ ही केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी इस बैठक में हिस्सा ले सकते हैं। बैठक में आगामी विधानसभा चुनावों के साथ ही 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी की रणनीति पर भी मंथन किया जाएगा। 
विज्ञापन


कहा जा रहा है कि दो दिनों तक चलने वाली इस राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में आगामी राज्य विधानसभा चुनावों और 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी की रणनीति पर विचार विमर्श और मंथन किया जाएगा। 

चुनाव की रिपोर्ट पर होगा मंथन
भाजपा मुख्यालय में होने वाली इस दो दिवसीय बैठक में जिन राज्यों में हाल ही में चुनाव संपन्न हुए हैं उन राज्यों की चुनाव संबंधी रिपोर्ट पर भी चर्चा होगी। जहां गुजरात और हिमाचल प्रदेश के चुनाव प्रभारी अपनी रिपोर्ट पेश करेंगे वहीं, इस बैठक में दिल्ली के प्रभारी भी एमसीडी चुनाव से जुड़ी अपनी रिपोर्ट पेश करेंगे। गौरतलब है कि अगले साल यानी 2023 में मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, कर्नाटक, त्रिपुरा, मिजोरम, मेघालय, नागालैंड जैसे राज्यों में चुनाव होना है। इन चुनावों को लेकर भाजपा ने अभी से अपनी तैयारियों को धार देना शुरू कर दिया है। 

गौरतलब है कि गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ही गुजरात पहुंचे हैं। यहां पहुंचने के बाद उन्होंने गांधीनगर में अपनी मां से मुलाकात और उनका आशीर्वाद लिया था। इसके बाद वे गांधीनगर में भाजपा ऑफिस पहुंचे और पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।

इससे पहले दिल्ली में एमसीडी चुनावों के बीच भाजपा अपने पार्टी महासचिवों की बैठक करने जा रही है। इस बैठक में शामिल होने के लिए भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा पार्टी कार्यालय पहुंचे हैं। दिल्ली में भाजपा मुख्यालय में पार्टी महासचिवों की बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा की अध्यक्षता में शुरू हो चुकी है। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें