भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा शनिवार को अपनी दो दिवसीय यात्रा पर तमिलनाडु पहुंचे। पहुंचने के बाद उन्होंने मदुरै में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की और राज्य में पार्टी की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया।
वहीं यहां एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा और एआईएडीएमके का गठबंधन जारी रहेगा। बता दें कि तमिलनाडु में 235 विधानसभा सीट है जिनमें से 234 पर चुनाव होने हैं। हालांकि पिछले लोकसभा चुनाव में दोनों पार्टियों को भारी असफलता हाथ लगी थी।