फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BJP कार्यकारिणी में बोले पीएम-चुनाव जीतना एकमात्र लक्ष्य नहीं, भ्रष्टाचार पर कोई समझौता नहीं

Mon, 25 Sep 2017 06:53 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
बीजेपी कार्यकारिणी की बैठक - फोटो : social media
विज्ञापन
भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कहा कि चुनाव जीतना हमारा एकमात्र लक्ष्य नहीं है, पार्टी को इससे आगे ले जाना चाहिए। हमारे लिए राष्ट्रहित सर्वोपरि है जिसके लिए हम काम करते रहेंगे।
विज्ञापन


विपक्ष पर तीखा हमला करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि सत्ता उनके (विपक्ष) लिए उपभोग थी, अब विपक्ष में कैसे रहें वे समझ नहीं पा रहे हैं। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने प्रधानमंत्री के संबोधन के बारे में संवाददाताओं को बताते हुए कहा कि मोदी ने राजनीति में वंशवाद पर भी जमकर निशाना साधा।

उन्होंने कहा कि राजनीति में मेरा कोई संबंधी नहीं है। लोकतंत्र को जन भागीदारी से जोड़ते हुए और आगे लेकर जाना होगा जिससे गरीबों के जीवन में बदलाव आए। जेटली के मुताबिक, पीएम ने कहा कि जब विपक्ष के पास कोई स्पष्ट आरोप नहीं होते हैं तो वे कड़वाहट वाले शब्दों का इस्तेमाल करते हैं।
विज्ञापन


बकौल वित्तमंत्री, भ्रष्टाचार पर करारा प्रहार करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई में कोई समझौता नहीं हो सकता है। भ्रष्टाचार में कोई भी पकड़ा जाएगा वह बचेगा नहीं। भाजपा कार्यकर्ताओं को नसीहत देते हुए मोदी ने कहा कि चुनाव लड़ना, चुनाव जीतने का काम तो चलता रहता है।

पार्टी में जनता ने जो विश्वास जताया है उसको एक साधन मानते हुए काम करें। राजनीतिक संगठन के नाते चुनाव पार्टी का एक हिस्सा है लेकिन आप लोग, भाजपा को इससे आगे ले जाएं। इसमें लोगों की भागीदारी बढ़ाएं। जब तक राजनीतिक कार्यकर्ता जन भागीदारी में हिस्सा नहीं लेते, तब तक कोई कार्यक्रम आगे नहीं बढ़ सकता है।

बैठक में 13 मुख्यमंत्रियों ने लिया हिस्सा
कार्यकारिणी की बैठक के बारे में बताते हुए जेटली ने कहा कि इसमें देश के 13 मुख्यमंत्री, छह उपमुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्रियों, सांसदों सहित कई पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें