11:03 AM, 17-Feb-2024
BJP: दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में नड्डा का संबोधन, बोले- पीएम मोदी की गारंटी पर लोगों को भरोसा
भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक शुरू हो गई है। दो दिवसीय ये बैठक नई दिल्ली के प्रगति मैदान में भारत मंडपम में आयोजित हो रही है। इस बैठक में प्रधानमंत्री मोदी, गृहमंत्री अमित शाह समेत पार्टी के सभी शीर्ष नेता शामिल है। बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव के लिए रणनीति पर चर्चा हो रही है।
भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में 10 हजार से ज्यादा प्रतिनिधि भाग ले सकते हैं। कुछ समय बाद ही आम चुनाव का एलान होना है। ऐसे में भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक का प्रमुख मुद्दा आम चुनाव है और इसमें चुनाव के लिए रणनीति पर चर्चा हो रही है। बैठक में पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत बनाने पर भी ध्यान केंद्रित किया जाएगा।