महाराष्ट्र के नागपुर बीफ ले जाने के चलते लोगों के हाथों पीटे गए मुस्लिम शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जांच के लिए भेजे गए मीट की लैब ने पुष्टि करते हुए कहा कि वह बीफ ही था। इससे पहले बीफ होने की पुष्टि जांच कर रही पुलिस भी कर चुकी है।
दरअसल, खुद को बीजेपी नेता बताने वाला सलीम शाह स्कूटर में मीट ले जा रहा था और इसी दौरान लोगों ने उसे रोका और घेर लिया। पुलिस सुपरीटेंड शैलेष बलकावड़े ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को बीफ की पुष्टि की जानकारी दी है। बीजेपी नागपुर रुरल यूनिट के प्रसिडेंट राजीव पोटदार ने कहा कि यह बेहद चौंकाने वाला है कि शाहा उस दिन स्कूटर में बीफ ले जा रहा था।
इसके बाद उन्हें पार्टी से निकाला जा सकता है। अध्यक्ष पोटदार ने कहा कि शाहा को कानून के मुताबिक सख्त सजा दी जाएगी, लेकिन लोगों को अपने हाथ में कानून नहीं लेना चाहिए। दरअसल, नागपुर के कटोल का रहने वाला है।
12 जुलाई को वो स्कूटर में मीट लेकर जा रहा था और इसी लोगों ने उसे रोका और पीटना शुरू कर दिया। पुलिस ने पिटाई के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया, जिसमें अश्वनी (35), रामश्वेर तेवड़े (42), मोरेश्वर तांदुरकर (36) और जग्दीश चौधरी (25) शामिल हैं।