फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM मोदी को भारत रत्न देने की मांग: राज्यसभा सांसद ने शाह के सामने उठाया मुद्दा; बोले- सर्वोच्च सम्मान के हकदार

Thu, 29 Oct 2026 02:32 AM IST
शिवम गर्ग पीटीआई, नई दिल्ली

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारत रत्न देने की मांग भाजपा सांसद विक्रमजीत सिंह साहनी ने दिल्ली में आयोजित 'मन की बात' चित्र प्रदर्शनी के दौरान उठाई। अमित शाह ने कार्यक्रम में जनभागीदारी और राष्ट्र निर्माण में इस रेडियो कार्यक्रम की भूमिका का उल्लेख किया।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारत रत्न देने की मांग उठी है। भाजपा के राज्यसभा सांसद विक्रमजीत सिंह साहनी ने बुधवार को कहा कि देश के प्रति समर्पण और निस्वार्थ सेवा के लिए प्रधानमंत्री मोदी सर्वोच्च नागरिक सम्मान के हकदार हैं। उन्होंने यह मांग केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में की।

विज्ञापन


दिल्ली में 'मन की बात' पर आधारित 76 चित्रों की प्रदर्शनी के उद्घाटन के अवसर पर साहनी ने कहा कि भारत के प्रति नरेंद्र मोदी के समर्पण और निस्वार्थ सेवा को देखते हुए उन्हें भारत रत्न दिया जाना चाहिए।

'मन की बात' पर आधारित है 76 चित्रों की प्रदर्शनी
वर्ल्ड पंजाबी ऑर्गनाइजेशन की ओर से आयोजित इस प्रदर्शनी में कलाकार मनजीत सिंह की बनाई 76 पेंटिंग्स प्रदर्शित की गई हैं। आयोजकों के अनुसार, इन चित्रों के माध्यम से प्रधानमंत्री मोदी की 25 साल की सार्वजनिक सेवा को दर्शाया गया है।
विज्ञापन

 

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने प्रदर्शनी का दौरा किया। इस दौरान प्रधानमंत्री की सार्वजनिक सेवा पर आधारित एक लघु फिल्म भी दिखाई गई। शाह ने कलाकार मनजीत सिंह को सम्मानित किया।

अमित शाह ने मन की बात को बताया जनभागीदारी का उदाहरण
अमित शाह ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर कार्यक्रम की जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि दुनिया का सबसे बड़ा जनसंवाद कार्यक्रम 'मन की बात' जनभागीदारी के माध्यम से राष्ट्र निर्माण का जीवंत उदाहरण है। शाह के मुताबिक, इस कार्यक्रम के जरिए प्रधानमंत्री मोदी ने देश के अलग-अलग हिस्सों में बिना किसी प्रचार के काम कर रहे कई गुमनाम नायकों को पहचान दिलाई है। उन्होंने कहा कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, खादी, स्वच्छता और जल संरक्षण जैसे विषयों को जन आंदोलन बनाने में भी 'मन की बात' की भूमिका रही है।

अप्रैल में आप छोड़कर भाजपा में आए थे साहनी
विक्रमजीत सिंह साहनी अप्रैल में आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाले सात राज्यसभा सांसदों में शामिल थे। उन्होंने प्रदर्शनी को प्रधानमंत्री मोदी की लंबे समय से चली आ रही जनसेवा और देश के लोगों के प्रति प्रतिबद्धता को समर्पित बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें