फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों का जीवन बचाने आगे आए भाजपा के गांधी

Mon, 14 Aug 2017 04:04 PM IST
संजय मिश्र/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
varun gandhi - फोटो : PTI
विज्ञापन
गोरखपुर 'मौतकांड' को लेकर छिड़ी सियासी जंग के बीच भाजपा के गांधी बच्चों के जीवन रक्षक के रूप में सामने आए हैं। भाजपा सांसद वरूण गांधी ने अपने संसदीय क्षेत्र के बच्चों की जीवन रक्षा के बाबत बड़ा कदम उठाते हुए सुल्तानपुर के जिला अस्पताल में अत्याधुनिक बाल चिकित्सा केंद्र स्थापित कराने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


इसके लिए उन्होंने अपने सांसद निधि से 5 करोड़ रुपये देने की घोषणा की है। तो साथ ही अस्पताल में सभी आधुनिक सुविधाएं जुटाने के लिए वे कॉरपोरेट सोशल फंड के जरिए भी 5 करोड़ रुपये की राशि अलग से जुटाएंगे। वरूण ने एक पत्र जारी करते हुए उम्मीद जताया है कि ग्रामीण क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले अन्य सांसद भी अपने क्षेत्र में ऐसा प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि बच्चों की सुरक्षा सनिश्चित करना सभी का कर्तव्य है। 

मौत की सियासत पर गांधी की नजीर 
एक ओर जब गोरखपुर के बीआरडी अस्‍पताल में ऑक्‍सीजन की कमी के कारण बच्‍चों की मौत को लेकर देश की सियासत गर्म है। तो दूसरी ओर भाजपा के गांधी ने अपने संसदीय क्षेत्र में बच्चों की चिक्तिसा के लिए विशेष आधुनिक अस्पताल खोलने की अनूठी पहल कर नेताओं को नजीर पेश की है।
विज्ञापन


पीएम मोदी के सामाजिक विकास पर पार्टी के अन्य सांसदों ने बेशक अब तक कोई पहल न की हो पर गांधी ने मोदी के बातों पर अनुसरण करने में बाजी मार ली है। गोरखपुर की घटना से सबक लेते हुए उन्होंने सुल्तानपुर के जिला अस्पताल में अत्याधुनिक बाल चिकित्सा केंद्र स्थापित करने के लिए सांसद निधि से पांच करोड़ रुपये देने की घोषणा की है। 

गोरखपुर हादसे से हुं आहत-वरूण गांधी 
अमर उजाला से बातचीत में भाजपा सांसद वरूण गांधी ने कहा कि वे गोरखपुर हादसे से आहत हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों की मौत बेहद पीड़ा देने वाली घटना है। उन्होंने कहा कि हादसे से सबक लेते हुए सबको ऐसी कोशिश करनी चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी कोई घटना न हो सके। गांधी ने कहा कि सुल्तानपुर का सांसद होने के नाते मैंने अपनी सांसद निधि से सुल्तानपुर के जिला अस्पताल में अत्याधुनिक बाल चिकित्सा केंद्र का आधारभूत ढांचा विकसित करने का निर्णय लिया है।

इस मामले में मैंने सुल्तानपुर के जिलाधिकारी और मुख्य स्वास्थ्य अधिक्षक से विस्तार से बातचीत की है। बच्चों के लिए आधुनिक अस्पताल बनाने के लिए अपने सांसद निधि से तत्काल पांच करोड़ देने का निर्णय किया है। इसके अलावा अस्पताल में पूरी आधुनिक सुविधा बहाल करने के लिए सीएसआर फंड के जरिए भी 5 करोड़ से ज्यादा की धनराशि एकत्रित कर अस्पताल को हर सुविधाओं से लैस बनाएंगे। वरूण ने बताया कि सुल्तानपुर जिला अस्पताल में बच्चों की विशेष चिकित्सा के लिए एक नया पीडियाट्रिक्स विंग बनाया जाएगा। यह इसलिए जरूरी है ताकि आगे और कोई घटना न हो। 
विज्ञापन

अगले छ: माह में तैयार हो जाएगा सुल्तानपुर में बच्चों का अस्पताल 

वरुण गांधी
जापानी बुखार से हो रही बच्चों की मौत के सिलसिले को रोकने के क्रम में बड़ा कदम उठाते हुए गांधी ने सुल्तानपुर में बच्चों का जो आधुनिक अस्पताल बनवाने का निर्णय लिया है वह अगले 6माह में पूरी तरह कार्य करने लगेगा।

गांधी के अनुसार उनके जरिए बनवाए जाने वाला अस्पताल अगले छ: माह में बनकर पूरी तरह तैयार हो जाएगा। बच्चों के लिए बनने वाले 100 बिस्तर के इस अस्पताल में 24 घंटे बिजली, पानी और आक्सीजन सरीखे आवश्यक सुविधायें प्रदान की जाएंगी। इसके अलावा अस्पताल में 3 एंबुलैंस लगाए जाएंगे जोकि 24 घंटे बच्चों की सेवा के लिए ही रहेंगे। 

गोरखपुर घटना पर कार्रवाई की मांग 
एक ओर भाजपा के गांधी ने करूणा दिखाते हुए बच्चों के लिए नया अस्पताल बनवाने का निर्णय लिया हैै। तो दूसरी ओर गोरखपुर घटना पर पीड़ा व्यक्त करते हुए उन्होंने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। ताकि ऐसी घटनाओं की भविष्य में पुनरावृति न हो सके। गांधी का कहना है कि भविष्य में ऐसा कोई हादसा न हो इसके लिए निरोधात्मक कदम उठाया जाना चाहिए। उन्होंने तमाम सांसदों से भी अपील की है कि वे बच्चों का भविष्य बचाने के लिए आगे आएं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें